{"_id":"5decb88c8ebc3e1ba6206101","slug":"katrina-kaif-ishaan-khatter-and-siddhant-chaturvedi-comes-together-for-farhan-akhtar-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरहान अख्तर ने शुरू की न्यू एज हॉरर फिल्म, कटरीना, ईशान और सिद्धांत का मिला साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फरहान अख्तर ने शुरू की न्यू एज हॉरर फिल्म, कटरीना, ईशान और सिद्धांत का मिला साथ
Sun, 08 Dec 2019 02:17 PM IST
प्रतीक्षा राणावत
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sun, 08 Dec 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
फरहान अख्तर, ईशान खट्टर, कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी
- फोटो : amar ujala, mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता-निर्माता फरहान अख्तर के साथ अपने करियर की बेहतरीन फिल्म जिंदगी मिलेगी ना दोबारा कर चुकीं अभिनेत्री कटरीना कैफ ने एक बार फिर से उनके साथ हाथ मिलाया है। फरहान हालांकि कटरीना के हीरो नहीं बनने जा रहे हैं लेकिन वो इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं और फिल्म का नाम है, फोन भूत।
विज्ञापन
कटरीना ने एक्सेल एंटरटेनमेंट की एक हॉरर फिल्म साइन की है, जिसको फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी मिलकर निर्मित करेंगे। इस फिल्म का नाम फोन भूत रखा गया है, और इसके निर्देशन की जिम्मेदारी गुरमीत सिंह को दी गई है। गौरतलब है कि, हाल ही में रिलीज हुई अमेजॉन प्राइम ओरिजिनल की वेब सीरीज इनसाइड एज के दूसरे सीजन को गुरमीत ने निर्देशित किया है।
विज्ञापन
कटरीना ने फरहान और रितेश के साथ उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक जिंदगी ना मिलेगी दोबारा की है। इस हिसाब से फोन भूत उनके करियर के लिए एक टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है। इस फिल्म में कटरीना की तिकड़ी फिल्म गली बॉय में रैपर एमसी शेर बने सिद्धांत चतुर्वेदी और धड़क के हीरो ईशान खट्टर के साथ जमेगी। सिद्धांत हाल ही में फरहान और रितेश की अमेजॉन प्राइम के साथ मिलकर बनाई गई वेब सीरीज इनसाइड एज के दूसरे सीजन में भी नजर आए हैं और ईशान फिल्म धड़क के बाद आजकल अनन्या पांडे के साथ फिल्म खाली-पीली की शूटिंग करने में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
रणबीर कपूर से रिश्ता खत्म होने के बाद से कटरीना का करियर संकट में रहा है। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान और जीरो जैसी दो बड़ी फिल्मों के फ्लॉप होने से भी उनका करियर खतरे में है। पुराने दोस्त सलमान खान के साथ उनकी फिल्म भारत हिट तो रही लेकिन उसका पूरा श्रेय खुद सलमान ले उड़े। कटरीना की अगली रिलीज होने वाली फिल्म सूर्यवंशी होगी जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार हैं।