सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   katrina kaif play holi with hubby vicky kaushal brother in law sunny and sister Isabelle see viral post

Holi: कटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल के साथ यूं मनाई होली, देवर सनी और बहन इसाबेल संग शेयर की प्यारी तस्वीर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 03 Mar 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Katrina Kaif Holi 2026: कटरीना कैफ ने आज होली के शुभ अवसर पर सोशल मीडिया पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को देखकर लग रहा है कि कटरीना ने भी पति विक्की और देवर संग जमकर होली खेली है।

katrina kaif play holi with hubby vicky kaushal brother in law sunny and sister Isabelle see viral post
कटरीना-विक्की-सनी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ ने भी रंगों का त्योहार होली मनाया है। जिसकी एक खास तस्वीर कटरीना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर फैंस को होली के दिन खुश कर दिया है। इस तस्वीर में कटरीना के साथ विक्की कौशल, सनी कौशल और इसाबेल नजर आ रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)


कटरीना कैफ का पोस्ट
कटरीना ने होली के मौके पर एक प्यारी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में कैटरीना व्हाइट सूट में मुस्कुराती नजर आ रही हैं। विक्की ने कटरीना को गले लगा रखा है। वहीं विक्की भी होली के रंगों में रंगे नजर आ रहें है। विक्की के बगल में उनके भाई सनी कौशल खड़े हैं और उनके हाथ में बच्चों वाली होली की पिचकारी नजर आ रही है। इस खास तस्वीर में कटरीना की बहन इसाबेल कैफ भी नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के साथ कटरीना ने कैप्शन में लिखा, 'होली की हार्दिक शुभकामनाएं।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)


विक्की कौशल की आने वाली फिल्में
विक्की कौशल निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे। इस फिल्म में विक्की के साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर नजर आएंगे। यह फिल्म लव ट्रायंगल पर आधारित हो सकती है। तो वहीं कुछ लोग इसे पुरानी फिल्म 'संगम' से जोड़ रहे हैं, लेकिन भंसाली ने इससे इनकार किया है। यह एक रोमांटिक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसमें युद्ध के समय की प्रेम कहानी दिखाई जाएगी। इसके अलावा विक्की फिल्म 'महावतार' में नजर आएंगे। 'महावतार' साल 2028 में बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है।

यह भी पढ़ें: Holi 2026: आजादी से पहले बना होली का फर्स्ट सॉन्ग, महबूब खान ने शुरू किया यह ट्रेंड
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed