सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonu Sood Offers Free Stay In Dubai To Stranded People Amid Middle East Conflict Nationality No Bar

सोनू सूद फिर बने ‘रियल लाइफ हीरो’ की मिसाल, दुबई में फंसे लोगों की करेंगे मदद; कहा- हमसे संपर्क करें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 05 Mar 2026 11:22 AM IST
विज्ञापन
सार

Sonu Sood: पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच एक बार फिर एक्टर सोनू सूद मदद के लिए आगे आए हैं। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

Sonu Sood Offers Free Stay In Dubai To Stranded People Amid Middle East Conflict Nationality No Bar
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

सोनू सूद अक्सर लोगों की मदद के लिए आगे आते हैं। हाल ही में उन्होंने राजपाल यादव की भी मदद की थी। ये पहले एक्टर थे, जिन्होंने राजपाल की मदद के लिए पहल शुरू की थी और इंडस्ट्री के लोगों को मदद के लिए आगे आने को कहा था। अब पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच एक बार फिर सोनू सूद ने इंसानियत की मिसाल दी है। 

Trending Videos


वीडियो शेयर कर दी जानकारी 
गुरुवार को सोनू सूद ने ऐलान किया कि दुबई में फंसे लोगों के लिए वे फ्री में रहने की व्यवस्था कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि जो लोग इस संकट की वजह से दुबई में फंस गए हैं और उनके पास रहने की जगह नहीं है, वे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ऐसे लोगों को बिल्कुल मुफ्त ठहरने की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)


भारतीय हों या किसी भी दूसरे देश के नागरिक
वीडियो में सोनू ने कहा, ‘अगर कोई भी व्यक्ति इस समय के संकट में दुबई में फंसा हुआ है, तो हम बस इतना कहना चाहते हैं कि आपके पास रहने की जगह है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आपको फ्री ऑफ कॉस्ट रहने की सुविधा मिले।’

उन्होंने आगे कहा कि चाहे भारतीय हों या किसी भी दूसरे देश के नागरिक, अगर वे दुबई में फंसे हैं तो उन्हें उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर डायरेक्ट मैसेज करना चाहिए और अपनी जानकारी शेयर करनी चाहिए।

बता दें कि 52 साल के सोनू सूद को अक्सर ‘रियल लाइफ हीरो’ कहा जाता है। कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने हजारों प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने, खाना और रहने की व्यवस्था करने में बड़ी मदद की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed