गोविंदा ने किया बड़ा खुलासा, 90 के दशक में एक एक्ट्रेस से थे आकर्षित; कहा- ‘लगता था कोई ‘डॉल’ हो’
Govinda: एक्टर गोविंदा ने हाल ही में एक एक्ट्रेस के साथ अपने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
विस्तार
गोविंदा बीते दिनों से लगातार सर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिनों उनकी पत्नी ने उनके ऊपर संगीन आरोप लगाए थे। अब गोविंदा ने 90 के दशक में एक एक्ट्रेस के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बातचीत की है।
इस एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जाता था नाम
90 के दशक में गोविंदा बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते थे। उस दौर में उन्होंने लगातार कई हिट फिल्में दीं। इसी समय उनका नाम एक्ट्रेस नीलम कोठारी के साथ भी जोड़ा जाता था। दोनों के रिश्ते को लेकर काफी चर्चा होती थी, जबकि उस समय गोविंदा शादीशुदा थे। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा ने नीलम कोठारी के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है।
ऐसा लगता था जैसे कोई डॉल हो
सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में जब उनसे नीलम के साथ अफेयर की अफवाहों के बारे में पूछा गया तो गोविंदा ने कहा कि उनके बीच एक खास तरह का आकर्षण जरूर था। उन्होंने कहा, ‘देखिए, हम जैसे गांव टाइप के लड़कों को गोरी लड़कियां बहुत अच्छी लगती हैं। जो अपोजिट अट्रैक्शन होता है, वह स्वाभाविक है। नीलम अलग थीं और बहुत अच्छी लड़की थीं। उन्हें देखकर ऐसा लगता था जैसे कोई डॉल हो।’
नीलम की पर्सनैलिटी ने काफी प्रभावित किया
गोविंदा ने बताया कि नीलम की डॉल जैसी पर्सनैलिटी ने उन्हें काफी प्रभावित किया था। उन्होंने याद करते हुए कहा कि वे पहले उनकी फिल्में देखते थे और उन्हें देखकर सीटियां भी बजाते थे। उस समय उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन उन्हें नीलम के साथ काम करने का मौका मिलेगा। बाद में जब नीलम उनकी को-स्टार बनीं तो उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था।
गोविंदा ने आगे कहा कि उस दौर में अफेयर आज की तरह खुले तौर पर नहीं होते थे। उन्होंने कहा, ‘उस समय अफेयर्स आज की तरह नहीं होते थे। हम लोग बस मजाक-मस्ती करते थे और लगता था कि कुछ चल रहा है। उस समय का रोमांस सिर्फ नजरों से होता था। लेकिन हमने साथ में बहुत अच्छा काम किया। हमारी हर फिल्म और गाने सुपरहिट रहे।’
कमेंट
कमेंट X