सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor and anil wishes Rhea Kapoor birthday share lovely photos with emotional note

रिया कपूर के जन्मदिन पर करीना कपूर समेत पिता अनिल ने दी शुभकामनाएं, लिखा इमोशनल नोट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 05 Mar 2026 03:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Anil Kapoor Daughter Rhea Kapoor Birthday: अनिल कपूर की बेटी और फिल्म निर्माता रिया कपूर आज अपना 39वें जन्मदिन मना रही हैं। रिया के जन्मदिन पर पिता अनिल सहित करीना कपूर खान ने भी खास पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Kareena Kapoor and anil wishes Rhea Kapoor birthday share lovely photos with emotional note
अनिल कपूर और रिया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

आज अनिल कपूर और सुनीता की बेटी रिया कपूर का 39वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर पिता अनिल ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ कई पुरानी बचपन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ अनिल ने बेटी रिया के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा है। अनिल के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी रिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

Trending Videos

अनिल ने बताईं रिया की खासियत
अनिल कपूर ने बेटी रिया के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर कई पुरानी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'एक पिता के तौर पर मुझे तुम पर बहुत गर्व है। तुमने हर क्षेत्र में सफलता पाई है, लेकिन तुम्हारी सबसे बड़ी प्राथमिकता हमेशा एक पत्नी, एक बेटी, एक बहन और एक दोस्त बनी रहना रही है। परिवार का ख्याल रखना तुम्हारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। यही संतुलन और यही अच्छा दिल तुम्हें सच में खास बनाता है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)


विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल ने की रिया के गुणों की तारीफ
अनिल ने आगे लिखा, 'तुमने एक क्रिएटिव ताकत के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। शांति और आत्मविश्वास के साथ तुमने फिल्मों और फैशन को नया रूप दिया है। मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि तुम ऐसी औरत बन गई हो, जो परिवार को समय दे सकती है, छुट्टियां मना सकती है, जरूरत पड़ने पर आराम कर सकती है और फिर भी काम में जबरदस्त वापसी कर सकती है। काम सबके साथ चलता है और तुम इसे बहुत आसानी से संभाल लेती हो। तुम हमारे घर को रोशन करती हो, हमारी बातों को और मजेदार बनाती हो और मेरे दिल को खुशियों से भर देती हो। बस ऐसे ही चमकती रहना।"

करीना का पोस्ट
अनिल के अलावा करीना कपूर खान ने भी रिया कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। करीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिया की दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में रिया पिज्जा खाती नजर आ रही हैं और दूसरी तस्वीर में वह पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ करीना ने रिया को जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ कैप्शन में लिखा, 'खाना देने वाली, शब्द बनाने वाले, स्टाइल बनाने वाली को जन्मदिन की बधाई।'

 

कौन हैं रिया कपूर
रिया कपूर बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी और सोनम कपूर की बहन हैं। आज रिया अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। रिया का जन्म पांच 5 मार्च 1987 में मुंबई में हुआ था। रिया लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं। रिया ने 'आयशा' नाम की फिल्म का निर्माण किया है। इसमें अभय देओल और सोनम कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन राजश्री ओझा ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed