सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Varsha Usgaonkar Bollywood Actress Victim Of 47 lakh Fraud Case

नाना पाटेकर की ‘तिरंगा’ में नजर आई अभिनेत्री ठगी का शिकार, वर्षा उसगांवकर के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 05 Mar 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Varsha Usgaonkar Victim Of Fraud: फिल्म ‘तिरंगा’ में नाना पाटेकर के अपोजिट अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर नजर आई थीं। यह एक्ट्रेस बड़ी ठगी का शिकार हुईं। जानिए, वर्षा के साथ कैसे हुई  धोखाधड़ी?

Varsha Usgaonkar Bollywood Actress Victim Of 47 lakh Fraud Case
वर्षा उसगांवकर - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

वर्षा उसगांवकर हिंदी और मराठी फिल्मों का जाना-माना नाम हैं। हाल ही में मुंबई पुलिस ने जानकारी साझा की कि कई लोगों समेत अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर भी ठगी और धोखाधड़ी का शिकार हुईं। एक्ट्रेस के अलावा कई लोगों से लगभग 47 लाख रुपये ठगे गए हैं। जानिए, क्या है ये पूरा मामला।

Trending Videos

एक्ट्रेस से प्रोड्यूसर बनकर ठगे लाखों रुपये 
मुंबई पुलिस के मुताबिक मराठी एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर के अलावा कई लोगों ने एक व्यक्ति ने लाखों रुपये की ठगी की है। एक बिल्डर और प्रोड्यूसर बनकर इस व्यक्ति ने करीब 47 लाख रुपये ठगे हैं। यह मामला मराठी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी का नाम अविनाश जाधव है। इसके खिलाफ मुंबई के शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें: Subedaar Review: क्या देखने लायक है ‘सूबेदार’? कैसा है अनिल कपूर का एक्शन; पढ़ें फिल्म रिव्यू 

आरोपी ने ठगी करने के बाद दी धमकी
मुंबई पुलिस के मुताबिक अविनाश जाधव के खिलाफ शिकायत मराठी थिएटर और फिल्म एक्ट्रेस मृणालिनी सुभाष जांभाले ने की है। वह अविनाश को प्राेफेशनल जानती थीं। इस व्यक्ति ने खुद को बिल्डर और प्रोड्यूसर बताया। एक कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट में इंवेस्ट करने पर ज्यादा रिटर्न का वादा किया। नवंबर 2019 और फरवरी 2020 के बीच, मृणालिनी जांभाले, वर्षा उसगांवकर और तीन अन्य लोगों ने आरोपी को 47 लाख रुपये ट्रांसफर किए।

इस व्यक्ति ने रिटर्न के तौर पर कुछ पैसा लौटाया। फिर बाद में पेमेंट करना बंद कर दिया। बार-बार कॉन्टैक्ट करने के बाद मोबाइल बंद कर दिया। साथ ही पैसा मांगने वाली एक्ट्रेस को धमकी भी दी। पुलिस अभी जांच कर रही हैं कि आरोपी ने अब तक कितने और लोंगो को फंसाया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed