सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   RamGopal Varma Says Film Aag Is Worst Movie Of His Career Starring Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन के साथ की गई इस फिल्म को रामगोपाल वर्मा ने बताया खराब, बोले- 'सबसे ज्यादा समय और पैसा लगा'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 05 Mar 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
सार

RamGopal Varma Worst Movie: रामगोपाल वर्मा ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘सरकार’ बनाई, जो दर्शकों को पसंद आई, साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी चली। लेकिन एक और फिल्म रामगोपाल वर्मा ने अमिताभ संग की थी, जिसे वह अपनी सबसे खराब फिल्म मानते हैं। 

RamGopal Varma Says Film Aag Is Worst Movie Of His Career Starring Amitabh Bachchan
रामगोपाल वर्मा, अमिताभ बच्चन - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

रामगोपाल वर्मा के नाम सत्या', 'कंपनी', 'रंगीला' या 'भूत' जैसी हिट फिल्में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी हिट फिल्मों को एक एक्सीडेंट बताया। साथ ही अपनी सबसे खराब फिल्मों का भी जिक्र किया। खासकर अमिताभ बच्चन जिस फिल्म में अहम किरदार में नजर आए, उसे लेकर रामगोपाल वर्मा ने खरी-खरी बात की। 

Trending Videos

इस फिल्म को मानते हैं सबसे खराब
हाल ही में विकी लालवानी के यूट्यूब चैनल पर राम गोपाल वर्मा ने करियर को लेकर लंबी बातचीत की। कई मुद्दाें पर खुलकर राय रखी। रामगोपाल वर्मा ने अपनी सबसे खराब फिल्मों का जिक्र किया। वह कहते हैं, ‘मेरी अब तक की सबसे खराब फिल्म 'राम गोपाल वर्मा की आग' है। उसके बाद 'डिपार्टमेंट' है। दोनों ही फिल्मों ने मेरे करियर का सबसे ज्यादा समय और पैसा लिया।’ बता दें कि  'राम गोपाल वर्मा की आग' में अमिताभ बच्चन, मोहनलाल, अजय देवगन जैसे चर्चित एक्टर्स नजर आए थे। यह फिल्म ‘शोले’ का एडेप्टेशन थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी हिट फिल्मों को लेकर दी अलग राय
अपने इंटरव्यू में रामगोपाल वर्मा ने कहा, ‘मेरी सभी हिट फिल्में एक्सीडेंट हैं। अगर मुझे पता होता कि 'सत्या', 'कंपनी', 'रंगीला' या 'भूत' को असल में क्या कामयाब बनाता है, तो मैं ऐसी फिल्म क्यों बनाता जो कामयाब न हो?’ इस तरह कहीं ना कहीं एक फिल्ममेकर होने के नाते रामगोपाल वर्मा को भी सफल फिल्मों का फॉर्मूला नहीं पता है। 

ये खबर भी पढ़ें: Viral Video: राजामौली और महेश बाबू में हुआ झगड़ा? वीडियो देखकर चौंके रामगोपाल वर्मा, बोले- 'सिनेमा मर चुका है'  

RamGopal Varma Says Film Aag Is Worst Movie Of His Career Starring Amitabh Bachchan
रामगोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रामगोपाल वर्मा की अपकमिंग फिल्म कौन सी है? 
रामगोपाल वर्मा जल्द ही एक नई फिल्म दर्शकों के लिए लेकर आएंगे। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका निभाएंगे। फिल्म एक हॉरर-कॉमेडी होगी। इस फिल्म का नाम 'पुलिस स्टेशन में भूत' है। रामगोपाल वर्मा और मनोज बाजपेयी वर्षों बाद इस फिल्म के जरिए फिर से साथ काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed