सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Richa Chadha Wants To Work In Hollywood Said I Would Like To Follow Ali Footsteps

हॉलीवुड में काम करना चाहती हैं ऋचा चड्ढा, पति के काम से खुश होकर कहा- ‘मैं अली के नक्शेकदम पर चलना चाहूंगी’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 05 Mar 2026 03:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Richa Chadha: एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने हाल ही में अपने ड्रीम वर्क को लेकर खुलकर बातचीत की और खुलासा किया कि वे अपनी कला को बस बॉलीवुड तक सीमित नहीं रखना चाहती। 

Richa Chadha Wants To Work In Hollywood Said I Would Like To Follow Ali Footsteps
ऋचा चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने साल 2008 में बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी और करीब दो दशकों में उन्होंने अपने अलग और दमदार किरदारों से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। अब 39 साल की ऋचा अपने करियर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रही हैं और हॉलीवुड में भी मजबूत पहचान बनाना चाहती हैं। 

Trending Videos


पति के नक्शे-कदम पर चलना चाहती हैें ऋचा

ऋचा कहती हैं कि वे अपने पति और एक्टर अली फजल के नक्शे-कदम पर चलना चाहती हैं, जिन्होंने हॉलीवुड और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। अली फजल ‘फ्यूरियस’ 7 (2015), विक्टोरिया एंड अब्दुल (2017), डेथ ऑन द नील (2022) और कंधार (2023) जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Richa Chadha (@therichachadha)

ऋचा ने कहा, ‘मैं भी अली के रास्ते पर चलना चाहती हूं और वेस्ट में कुछ अच्छा काम करना चाहती हूं। भला कौन ऐसा नहीं चाहता? अली ने जिस तरह भारत और विदेश दोनों जगहों पर काम को संभाला है, वह वाकई कमाल का है।

उन्हें दोनों दुनिया को इतनी खूबसूरती से बैलेंस करते देखना अपने आप में प्रेरणादायक है। अगर मुझे अच्छी स्क्रिप्ट और दमदार किरदार मिलता है तो मैं हॉलीवुड में काम करना जरूर पसंद करूंगी।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Richa Chadha (@therichachadha)

इन फिल्मों से ऋचा ने जीता फैंस का दिल
हालांकि ऋचा के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स पूरी तरह नए नहीं हैं। वह पहले भी इंडियन-मेक्सिकन-अमेरिकन फिल्म ‘वर्ड्स विद गॉड्स’ (2014), इंडियन-फ्रेंच को-प्रोडक्शन ‘मसान’ (2015) और इंडो-अमेरिकन फिल्म ‘लव सोनिया’ (2018) में काम कर चुकी हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed