फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Play Cricket With Shikhar Dhawan At Movie Bhooth Bangla Shooting set

‘भूत बंगला’ के सेट पर नामी क्रिकेटर संग अक्षय कुमार ने खेला क्रिकेट, क्या फैंस को भायी बैटिंग; देखें वीडियो

Thu, 05 Mar 2026 03:56 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 05 Mar 2026 03:56 PM IST
सार

Akshay Kumar Play Cricket At Bangla Shooting set: इन दिनों अक्षय कुमार फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के शूटिंग सेट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें अक्षय एक नामी क्रिकेटर के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं। इस वीडियो पर यूजर्स ने जमकर रिएक्शन दिए हैं। 

विज्ञापन
Akshay Kumar Play Cricket With Shikhar Dhawan At Movie Bhooth Bangla Shooting set
क्रिकेट खेलते हुए अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@balajimotionpictures

विस्तार

अक्षय कुमार एक्टिंग के अलावा मार्शल आर्ट में भी एक्सपर्ट हैं, यह बात उनके फैंस जानते हैं। लेकिन क्या वह क्रिकेट खेलने में भी महारथ रखते हैं। इस बात का पता फैंस को नहीं है। हाल ही में खिलाड़ी कुमार को एक नामी क्रिकेटर के साथ ‘भूत बंगला’ के सेट पर क्रिकेट खेलते हुए देखा गया। इस मैच में क्या अक्षय उस क्रिकेटर पर भारी पड़े या फिर उनकी एक नहीं चली। देखें, अक्षय कुमार का क्रिकेट खेलते हुए वायरल वीडियो।

विज्ञापन


किसके साथ अक्षय कुमार ने खेला क्रिकेट?
फिल्म 'भूत बंगला' के सेट पर अक्षय कुमार ने शिखर धवन के साथ क्रिकेट मैच खेला। अक्षय ने शिखर के गेंदों का सामना किया, अच्छे शॉट्स लगाए। इसके बाद शिखर ने भी खिलाड़ी कुमार की गेंदबाजी पर बैटिंग की और खूब शॉट्स
विज्ञापन

लगाए। फैंस अक्षय कुमार की बैटिंग देखकर काफी इंप्रेस नजर आए। कई यूजर्स ने लिखा, 'अक्षय पाजी हमेशा कमाल करते हैं।'  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Balaji Motion Pictures (@balajimotionpictures)


 

ये खबर भी पढ़ें: होली का हिट बॉलीवुड सॉन्ग, खिलाड़ी कुमार संग इस एक्ट्रेस ने जमाया रंग; शूटिंग पर हीरोइन को लगा बिजली का झटका

कब रिलीज होगी फिल्म 'भूत बंगला'?
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ‘भूत बंगला’ से 16 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना ‘राम जी आके भला करेंगे’ रिलीज हुआ है। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। अक्षय कुमार की यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी। ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव सरीखे स्टार्स प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

इन फिल्मों में भी नजर आएंगे अक्षय कुमार 
'भूत बंगला' के अलावा अक्षय कुमार एक फिल्म ‘हैवान’ भी कर रहे हैं। इसमें हीरोइन सैयामी खेर हैं। डायरेक्शन प्रियदर्शन कर रहे हैं। फिल्म इसी साल रिलीज हो सकती है। इसके अलावा वह 'वेलकम टू द जंगल' नाम की एक कॉमेडी फिल्म भी कर रहे हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed