फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor Khan pens heartfelt note for Ibrahim ali khan on his birthday and bua Saba Pataudi and soha

इब्राहिम अली खान के जन्मदिन पर करीना ने शेयर की तैमूर के साथ प्यारी तस्वीर, फूफी सबा-सोहा ने लिखा प्यारा नोट

Thu, 05 Mar 2026 04:30 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 05 Mar 2026 04:30 PM IST
सार

Saif Ali Khan Son Ibrahim Ali Khan Birthday: सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर करीना कपूर खान ने इब्राहिम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। करीना के अलावा इब्राहिम की फूफी सबा और सोहा ने भी एक प्यारा नोट लिखा है।

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan pens heartfelt note for Ibrahim ali khan on his birthday and bua Saba Pataudi and soha
इब्राहिम अली खान का जन्मदिन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

इब्राहिम अली खान आज 5 मार्च को अपना 25वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खौस मौके पर इब्राहिम के पिता सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया हैंडल पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। करीना के अलावा इब्राहिम की फूफी सबा पटौदी और सोहा ने भी एक प्यारा मौसेज सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन

करीना का पोस्ट
करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तैमूर के साथ इब्राहिम की फोटो शेयर की, जिसमें तैमूर बड़े भाई को केक खिलाते बेहद खुश दिख रहे हैं। करीना ने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो, सबसे प्यारे और सबसे हैंडसम लड़के, ढेर सारा प्यार।'

विज्ञापन
विज्ञापन

फूफी सबा पटौदी ने दी जन्मदिन की बधाई
फूफी सबा पटौदी ने इंस्टाग्राम पर इब्राहिम की कई पुरानी और बचपन की फोटो शेयर कीं। साथ में उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'इग्गी- मुझे लगता है कि तुम सुपरहीरो हो। वो छोटा बच्चा जिसकी देखभाल मैंने कभी की थी। भाई, भतीजा, बेटा... सब कुछ एक में और पोता भी. और वो चमकता सितारा, माशाअल्लाह। तुम अपने दादा (मेरे अब्बा) जैसे ही खुश, कामयाब, विनम्र और दयालु बनो। तुम उनसे बहुत मिलते-जुलते हो। तुम्हारी समझदारी और चार्म मुझे उनकी याद दिलाता है, माशाअल्लाह। हैप्पी हैप्पी बर्थडे इब्राहिम। बहुत सारा प्यार। तुम्हारी बहुत गर्व वाली फूफी, सबा।'

View this post on Instagram

A post shared by Saba Pataudi (@sabapataudi)




सोहा का पोस्ट
सबा के अलावा सोहा अली खान ने भी इब्राहिम के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की और साथ ही  उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। सोहा ने लिखा, 'इस साल तुमहारी हर ख्वाहिश पूरी हो।'
विज्ञापन

इब्राहिम का करियर
इब्राहिम अली खान ने पहली फिल्म 'नादानियां' से बतौर अभिनेता अपनी शुरुआत की, जिसमें खुशी कपूर उनके साथ थीं। यह फिल्म करण जौहर की कंपनी धर्मा एंटरटेनमेंट ने बनाई और मार्च 2025 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इसके बाद वह 'सरजमीं' फिल्म में दिखे, जिसमें काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन भी थे। यह फिल्म जुलाई 2025 में जियो हॉटस्टार पर आई। फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं।

‘दिलेर’ में नजर आएंगे इब्राहिम
इब्राहिम अपनी नई फिल्म 'दिलेर' में नजर आएंगे। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसे कुणाल देशमुख निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में साउथ की अभिनेत्री श्रीलीला उनके साथ मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म एक मैराथन धावक की कहानी पर बेस्ड है। फिल्म का पहला शूटिंग शेड्यूल लंदन में पूरा हो चुका है।

कौन हैं इब्राहिम अली खान?
इब्राहिम अली खान पटौदी का जन्म 5 मार्च 2001 को हुआ था। वह अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे हैं। इब्राहिम ने पहली बार बाल कलाकार के रूप में फिल्म 'टशन' में अपने पिता (सैफ) के किरदार के छोटे रूप को निभाकर अभिनय की शुरुआत की थी। इब्राहिम अब जल्द ही फिल्म ‘दिलेर’ में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: रिया कपूर के जन्मदिन पर करीना कपूर समेत पिता अनिल ने दी शुभकामनाएं, लिखा इमोशनल नोट..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed