सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Vijay Rashmika Reception kriti sanon Karan Johar and Cocktail 2 director Homi Adajania reached in

Vijay-Rashmika: करण जौहर ने शेयर किए विजय-रश्मिका के रिसेप्शन के इनसाइड फोटोज, इस अंदाज में दिखीं कृति सेनन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Thu, 05 Mar 2026 08:00 AM IST
विज्ञापन
सार

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Reception: कई वर्षों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी कर ली। बुधवार को उनकी शादी का रिसेप्शन था। इस मौके पर कई फिल्मी सितारे नजर आए।

Vijay Rashmika Reception kriti sanon Karan Johar and Cocktail 2 director Homi Adajania reached in
कृति सेनन, रश्मिका मंदाना, करण जौहर, विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों ने 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में शादी की। चार मार्च को हैदराबाद में उनका रिसेप्शन था। रिसेप्शन में कई फिल्मी सितारे पहुंचे। करण जौहर ने इनसाइट फोटो शेयर किया है। इस मौके पर रश्मिका की अपकमिंग फिल्म 'कॉकटेल 2' की साथी कलाकार कृति सेनन, फिल्म के निर्देशक होमी अदजानिया भी नजर आए।
Trending Videos


इस अंदाज में नजर आईं कृति सेनन
कृति सेनन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रश्मिका-विजय के रिसेप्शन की कई तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह कपल के साथ नजर आ रही हैं। एक दूसरी तस्वीर में कृति सेनन, रश्मिका को बाहों में पकड़े नजर आ रही हैं। एक और तस्वीर में वह रश्मिका और होमी अदजानिया के साथ नजर आ रही हैं। सभी तस्वीरों में कृति सेनन काफी खुश हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

करण जौहर ने कपल के साथ दिए पोज
इसके अलावा फिल्ममेकर करण जौहर ने भी रश्मिका-विजय के रिसेप्शन की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में कृति सेनन, रश्मिका और विजय नजर आ रहे हैं। करण जौहर ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है 'सबसे अच्छे जोड़े रश्मिका और विजय को बधाई। पोज बताने के लिए कृति सेनन का शुक्रिया। आप खूबसूरत लग रही हैं।'

कब रिलीज होगी 'कॉकटेल 2'?
आपको बता दें कि फिल्म 'कॉकटेल 2' 11 जून 2026 को रिलीज होने वाली है। इसमें शाहिद कपूर के साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना हैं। इस फिल्म के निर्देशक होमी अदजानिया हैं। यह साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है।


 

Vijay Rashmika Reception kriti sanon Karan Johar and Cocktail 2 director Homi Adajania reached in
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम
रिसेप्शन में पहुंचे सेलेब्स
विजय-रश्मिका के रिसेप्शन में मृणाल ठाकुर, श्रीलीला, अल्लू अर्जुन, राम चरण, चिरंजीवी, नागा चैतन्य और शाहिद कपूर के अलावा कई फिल्मी सितारे पहुंचे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed