सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Yash starrer toxic release postponed will not clash with dhurandhar 2 got new release date

यश स्टारर 'टॉक्सिक' की रिलीज टली, 19 मार्च को 'धुरंधर 2' से नहीं होगी टक्कर; जानिए क्या है नई रिलीज डेट?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Wed, 04 Mar 2026 10:21 AM IST
विज्ञापन
सार

Toxic Release Postponed: इस साल बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा क्लैश होने वाला था जो टल गया है। 19 मार्च को फिल्म 'टॉक्सिक' और 'धुरंधर 2' रिलीज होने वाली थीं। हालांकि अब 'टॉक्सिक' की रिलीज टल गई है। आइए जानते हैं कि अब यह फिल्म कब रिलीज होगी?

Yash starrer toxic release postponed will not clash with dhurandhar 2 got new release date
टॉक्सिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इस साल 19 मार्च को सिनेमाघरों में सबसे बड़ा क्लैश होने वाला था। इस दिन फिल्म 'टॉक्सिक' और 'धुरंधर 2' रिलीज होने वाली थी। 'टॉक्सिक' के मेकर्स ने फिल्म को पोस्टपोन करने का फैसला किया है। उन्होंने फिल्म की रिलीज टालने की वजह बताते हुए इसकी रिलीज की नई तारीख का एलान किया है।
Trending Videos

क्यों पोस्टपोन हुई 'टॉक्सिक'?
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में फिल्म के पोस्टपोन होने की वजह बताई है। मेकर्स के मुताबिक यह फिल्म भारतीय और विदेशी दर्शकों तक पहुंच के लिए बनाई गई है। यह 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी। हालांकि अभी की अनिश्चितता और मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज नहीं होगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Geetu Mohandas (@geetu_mohandas)


विज्ञापन
विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?
पोस्ट में मेकर्स ने आगे बताया है कि हमने दर्शकों को ध्यान में रखते हुए एक सख्त लेकिन अच्छा फैसला लिया है। हमने फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया है। अब 'टॉक्सिक' दुनियाभर के सिनेमाघरों में अंग्रेजी और भारतीय भाषाओं में 4 जून 2026 को रिलीज होगी।

Yash starrer toxic release postponed will not clash with dhurandhar 2 got new release date
टॉक्सिक - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'टॉक्सिक' के पोस्टपोन को 'धुरंधर 2' से जोड़ रहे फैंस
  • 'टॉक्सिक' की रिलीज पोस्टपोन होने पर कई फैंस ने रिएक्शन दिए हैं।
  • फैंस का कहना है कि 'टॉक्सिक' इस वजह से पोस्टपोन हुई है क्योंकि उसी दिन 'धुरंधर 2' रिलीज होने वाली है।
  • एक यूजर ने कमेंट में लिखा है 'धुरंधर'।
  • एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'डैडी डर गया।'
  • एक और यूजर ने लिखा है 'धुरंधर का डर ऐसा होता है कि टॉक्सिक की रिलीज डेट पोस्टपोन हो जाती है।'
  • एक और यूजर ने लिखा है 'धुरंधर का कहना है कि मिडिल ईस्ट में हम पहले से ही बैन हैं।' 
  • एक और यूजर ने लिखा है 'मैं सोच रहा था कि जो वॉर चल रहा है, ऐसे में टॉक्सिक पोस्टपोन हो जाए तो अच्छा है।'





Yash starrer toxic release postponed will not clash with dhurandhar 2 got new release date
टॉक्सिक - फोटो : सोशल मीडिया
19 मार्च को होने वाला था क्लैश
आपको बता दें कि 19 मार्च 2026 को दुनियाभर में यश स्टारर 'टॉक्सिक' और रणवीर सिंह की अदाकारी वाली फिल्म 'धुरंधर 2' रिलीज होने वाली थीं। 'धुरंधर 2' के पहले पार्ट 'धुरंधर' ने पिछले साल दिसंबर में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। दुनियाभर में इस फिल्म ने 1300 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं यश की फिल्म 'टॉक्सिक' भी बड़े स्तर पर रिलीज होने वाली है। दोनों की रिलीज को बड़ा क्लैश माना जा रहा था। हालांकि 'टॉक्सिक' के पोस्टपोन होने से यह क्लैश टल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed