{"_id":"69a5301cd33b4624d006722f","slug":"holi-2026-songs-playlist-rang-barse-ang-se-ang-lagana-hori-khele-raghuveera-holi-ayee-re-balam-pichkari-2026-03-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi Songs: ‘रंग बरसे’ से लेकर ‘बलम पिचकारी’ तक, इन गानों के बिना फीका है होली का रंग; यहां देखें पूरी लिस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Holi Songs: ‘रंग बरसे’ से लेकर ‘बलम पिचकारी’ तक, इन गानों के बिना फीका है होली का रंग; यहां देखें पूरी लिस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Aradhya Tripathi
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:18 PM IST
सार
Top Hit Holi Songs: होली के त्योहार पर जब तक बॉलीवुड फिल्मों के कुछ गाने न बजें तब तक होली का त्योहार ही पूरा नहीं होता है। हर गली-मोहल्ले में होली के ये हिट गाने बजते सुनाई देंगे, जो आपको भी थिरकने पर मजबूर कर देंगे। यहां देखें लिस्ट में शामिल हैं कौन से गाने…
विज्ञापन
1 of 11
होली के गाने
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
होली रंग और खुशियों का त्योहार है। बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में होली का त्योहार काफी अच्छे से दिखाया गया है और होली पर कई गीत भी फिल्माए गए हैं। ये वो गाने हैं, जिनके बिना होली अधूरी रहती है। जब तक होली पर फिल्माए ये गाने आपको अपने गली-मोहल्ले में बजते न सुनाई दें और लोग इन गानों पर थिरकते न दिखाई दें, तब तक होली का रंग फीका रहता है। आज हम उन्हीं कुछ गानों की बात करेंगे, जिनके बिना होली अधूरी रहती है। जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन से गीत हैं शामिल…
Trending Videos
2 of 11
रंग बरसे गीत
- फोटो : एक्स@ Movies N Memories
रंग बरसे (सिलसिला)
1981 में आई यश चोपड़ा की फिल्म ‘सिलसिला’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई, तो वहीं फिल्म की कहानी को महानायक अमिताभ बच्चन की असल जिंदगी से भी जोड़कर देखा जाता है। अपनी कहानी के अलावा ये फिल्म होली पर फिल्माए गए गीत ‘रंग बरसे’ के लिए भी याद की जाती है। ये गीत अमिताभ बच्चन के पिता और भारतीय साहित्य के दिग्गज कवि हरिवंश राय बच्चन की रचना है, जिसे खुद अमिताभ बच्चन ने गाया है। होली पर जब तक ये गाना न बजे तब तक होली अधूरी मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 11
होली खेले रघुवीरा
- फोटो : एक्स@ Dr.JasmineMehta
होली खेले रघुवीरा (बागबान)
2003 में आई अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की फैमिली ड्रामा फिल्म बागबान का होली पर फिल्माया गया गीत ‘होली खेले रघुवीरा’ आपको झूमने पर मजबूर कर देता है। अमिताभ बच्चन, सुखविंदर सिंह, अलका यागनिक और उदित नारायण की आवाज से सजे इस गीत को समीर ने लिखा है। गाने में फिल्म की अधिकांश स्टारकास्ट देखने को मिल जाती है। ये गाना होली पर न बजे ऐसा हो ही नहीं सकता।
लेट्स प्ले होली (वक्त)
अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा की फैमिली ड्रामा फिल्म ‘वक्त’ में होली पर फिल्माया गया गाना ‘डू मी ए फेवर, लेट्स प्ले होली’ आपको होली पर हर ओर बजता सुनाई दे जाएगा। लोगों के होली पर लगे व्हाट्सएप स्टेटस या इंस्टाग्राम स्टोरीज पर आपको सिर्फ ये ही गाना सुनने को मिलेगा। इस गीत को अनु मलिक और सुनिधि चौहान ने गाया है।
विज्ञापन
5 of 11
होली के दिन दिल खिल जाते हैं
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
होली के दिन दिल खिल जाते हैं (शोले)
बॉलीवुड के इतिहास की कल्ट फिल्म ‘शोले’ का एक-एक सीन और डायलॉग लोगों को याद है। ऐसे ही याद है धर्मेंद्र और हेमा मालिनी पर फिल्माया गया गीत ‘होली के दिन दिल खिल जाते हैं’। होली पर ये गाना आपको अपने गली-मोहल्ले में जरूर ही सुनने को मिल जाएगा। इस गाने के बाद फिल्म में एक अहम मोड़ भी आता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X