सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sohum Shah welcomes nawazuddin siddiqui in Tumbbad 2

Tumbbad 2: सोहम शाह की 'तुम्बाड 2' में हुई इस एक्टर की एंट्री, यूजर्स बोले- सबका बदला लेगा रे तेरा पांडुरंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 02 Mar 2026 01:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Tumbbad 2: तुम्बाड के अगले पार्ट में और डर और थ्रिल नजर आने वाला है, क्योंकि अब ये दिग्गज एक्टर फिल्म में शामिल हो गए हैं, जो एक अहम किरदार निभाएंगे। 

Sohum Shah welcomes nawazuddin siddiqui in Tumbbad 2
तुम्बाड 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

तुम्बाड के प्रोड्यूसर सोहम शाह ने इसके दूसरे पार्ट को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर एक खास कलाकार के इस प्रोजेक्ट से जुड़ने की जानकारी दी है। 

Trending Videos


सोहम शाह ने पोस्ट कर दी जानकारी 
बता दें कि एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अब 'तुम्बाड 2' में नजर आएंगे। इस बात की जानकारी खुद सोहम शाह ने दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें वे नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आए। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- 'हमें इस बात की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारे समय के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक, नवाजुद्दीन सिद्दीकी 'तुम्बाड 2' फिल्म के साथ जुड़ गए हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


अहम रोल निभाएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी
माना जा रहा है कि अपनी लेयर्ड, अनप्रेडिक्टेबल और इमोशनल एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले नवाजुद्दीन फिल्म के सीक्वल में बहुत जरूरी रोल निभाएंगे। 

प्रोजेक्ट से जु़ड़ने पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, ‘मैं 'तुम्बाड' की ऑरिजिनैलिटी और उसकी माहौल बनाने वाली कहानी का हमेशा से मुरीद रहा हूँ। जब सोहम ने मुझे सीक्वल का विजन बताया, तो मुझे कहानी पसंद आई और मैं इस सफर में उनके साथ जुड़ गया। इतने बड़े प्रोजेक्ट पर सोहम शाह और पेन स्टूडियो के साथ काम करना वाकई एक्साइटिंग है। मैं जो किरदार निभा रहा हूँ, उसमें कई परतें हैं, और मैं इतनी पैशनेट टीम के साथ इस इम्मर्सिव यूनिवर्स को एक्सप्लोर करने के लिए काफी एक्साइटेड हूँ।’

Sohum Shah welcomes nawazuddin siddiqui in Tumbbad 2
तुम्बाड 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
जल्द शुरू होगी शूटिंग 
'तुम्बाड 2' एक मच अवेटेड फिल्म ही, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। फिल्म को लेकर सोहम शाह ने कहा , 'नवाज सर को 'तुम्बाड 2' में लाना हमारे लिए बहुत एक्साइटिंग है। वो ऐसे एक्टर हैं जो हर रोल में गजब की शिद्दत और असलियत लाते हैं। वो जो किरदार निभाएंगे, वो सीक्वल के इमोशनल और साइकोलॉजिकल माहौल को बड़ा करने में बहुत अहम है। नवाज़ सर के आने से, हमें लगता है कि कहानी गहराई और असर के मामले में एक अलग ही लेवल पर पहुंच जाएगी।’

फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री होने पर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। पोस्टर रिलीज होने के बाद से ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने कमेंट किया- 'बाप का...विनायक दादा का...सबका बदला लेगा रे तेरा पांडुरंग।' वहीं एक ने लिखा- 'अब होगा मौत का खेल।' वहीं एक यूजर ने लिखा- 'हस्तर के रोल में नवाज।' साथ ही आग वाले इमोजी इस्तमाल किए। बात साफ है कि लोग अब बेसब्री से इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। 

'तुम्बाड 2' को सोहम शाह फिल्म्स के बैनर तले एक्टर-प्रोड्यूसर सोहम शाह लीड कर रहे हैं, और इसमें पेन स्टूडियोज की पार्टनरशिप है, जिसके प्रमुख दिग्गज प्रोड्यूसर डॉ. जयंतीलाल गड़ा हैं। इस स्टूडियो ने प्रोडक्शन, प्रेजेंटेशन और ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन में अपनी बहुत तगड़ी पकड़ बना ली है। इन्होंने 3,000 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिनमें 'कहानी' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी फिल्में शामिल हैं। साथ ही, इन्होंने ग्लोबल ब्लॉकबस्टर 'RRR' को प्रेजेंट किया है और 'जवान', 'स्त्री 2' और 'छावा' जैसी बड़ी कमर्शियल फिल्मों को डिस्ट्रीब्यूट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed