सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Toxic and Dhurandhar 2 will be release on Eid no film will be released on holi know the reason

होली पर खाली रहेगा बॉक्स ऑफिस, ईद पर होगी दो फिल्मों में भिड़ंत; 15 वर्षों में पहली बार हो रहा ऐसा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 02 Mar 2026 02:52 PM IST
विज्ञापन
सार

Holi 2026: इस होली पर 15 वर्षों का रिकॉर्ड टूटने वाला है। साल 2011 के बाद यह पहली बार है, जब होली के मौके पर कोई फिल्म नहीं रिलीज होगी। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह।
 

Toxic and Dhurandhar 2 will be release on Eid no film will be released on holi know the reason
धुरंधर, टॉक्सिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिनेमा प्रेमी अक्सर त्योहारों पर सिनेमाघरों में जाना पसंद करते हैं। चार मार्च को होली है। इस मौके पर कोई भी बॉलीवुड फिल्म नहीं रिलीज हो रही है। 15 वर्षों में यह पहली बार है, जब सिनेमाघरों में होली पर कोई फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। होली के कुछ ही दिनों बाद ईद है। ईद के मौके पर दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या वजह है कि होली पर कोई फिल्म नहीं रिलीज हो रही है?
Trending Videos


क्या ईद की वजह से होली पर नहीं आ रही फिल्म?
अक्सर ऐसा होता है कि बड़े त्योहारों पर कोई बड़ी फिल्म रिलीज होती है। हालांकि इस होली पर ऐसा नहीं हो रहा है। दर्शकों को यह काफी खटक रहा है। कई लोगों का कहना का इस बार होली पर फिल्म रिलीज न होने की वजह यह है कि ईद पर दो बड़ी फिल्में 'धुरंधर' और 'टॉक्सिक' रिलीज हो रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Toxic and Dhurandhar 2 will be release on Eid no film will be released on holi know the reason
‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमाघरों के लिए मुश्किल समय
साल 2011 के बाद यह पहली बार है जब बड़े पर्दे पर होली के मौके पर कोई बड़ी फिल्म नहीं रिलीज हो रही है। बताया जाता है कि सिनेमाघरों के लिए खुद का खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है। इन दिनों सिनेमाघरों में 'द केरल स्टोरी 2' चल रही है। यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। 'ओ रोमियो' भी थकने लगी है। 'अस्सी' को दर्शक देखने को नहीं तैयार हैं।

होली पर आईं हिट फिल्में
पिछले कुछ वर्षों में होली के मौके पर रिलीज हुई फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। जिन फिल्मों ने होली के मौके पर सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन किया है, उसमें 'तू झूठी मैं मक्कार' (2023), 'केसरी' (2019), 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' (2017) और 'कहानी' (2012) शामिल हैं।

Toxic and Dhurandhar 2 will be release on Eid no film will be released on holi know the reason
हिम्मतवाला - फोटो : इंस्टाग्राम
होली पर फ्लॉप फिल्में
ऐसा भी नहीं है कि होली पर सिर्फ हिट फिल्में ही आई हैं। इस मौके पर रिलीज हुई कई फिल्में फ्लॉप भी रही हैं। इसमें अजय देवगन की फिल्म 'हिम्मतवाला' (2013) का नाम आता है। इसके अलावा अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' (2022) भी शामिल है। 

2011 में क्यों नहीं रिलीज हुई फिल्म
साल 2011 में होली के मौके पर कोई फिल्म इसलिए रिलीज नहीं हुई थी, क्योंकि तब क्रिकेट वर्ल्ड कप था। इसी तरह से 2003 में भी होली के मौके पर क्रिकेट वर्ल्ड कप की वजह से फिल्म नहीं रिलीज हुई थी। वर्ल्डकप के वक्त कम ही लोग सिनेमाघरों में जाते हैं।

Toxic and Dhurandhar 2 will be release on Eid no film will be released on holi know the reason
टॉक्सिक वर्सेस धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म मेकर्स में ईद को लेकर दौड़
19 मार्च यानी ईद के मौके पर फिल्म 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' रिलीज होने वाली हैं। ये दोनों बड़ी फिल्में हैं इसलिए इस डेट के आस-पास सभी फिल्मों ने अपनी रिलीज डेट बदल दी है। कुछ लोग इस बात से नाराज हैं कि दोनों फिल्में ईद पर रिलीज हो रही हैं। उनका मानना है कि अगर इन फिल्मों के मेकर्स में ईद को लेकर होड़ न होती तो एक फिल्म होली पर रिलीज हो सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed