सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Subah o Shaam to Tehran hindi films shot in Iran waheeda rehman john abraham dia mirza

Israel Iran War: 54 साल पहले ईरान से जुड़ा था बॉलीवुड का नाता, वहीदा से लेकर जॉन अब्राहम तक ने वहां की शूटिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 02 Mar 2026 03:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Bollywood Films Shoot in Iran:अमेरिका, ईरान और इस्राइल के बीच जंग जारी है। इसी बीच एसी कई बॉलीवुड फिल्में हैं जिनका ईरान से गहरा नाता है।

Subah o Shaam to Tehran hindi films shot in Iran waheeda rehman john abraham dia mirza
वहीदा रहमान,धर्मेंद्र, संजीन कुमार, फिरोज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

इस समय दुनिया के तीन देश आमने-सामने की जंग पर है। अमेरिका, इस्राइल और ईरान  तीनों देशों के बीच तनाव की स्थिती बनी हुई है। बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में भी रही हैं, जिनकी या तो शूटिंग ईरान की मिट्टी में हुई है या फिर उनका ईरान से खास नाता रहा है। जानें कौन सी हैं वो फिल्में -
Trending Videos

सुबह-ओ-शाम
1972 में रिलीज हुई फिल्म सुबह-ओ-शाम भी ईरान और भारत को जोड़ती हुई फिल्म थी। यह हिंदी सिनेमा की सबसे पहली फिल्म थी जो ईरान में जा कर शूट हुई थी। फिल्म में वहीदा रहमान, मोहम्मद अली फरदीन, संजीव कुमार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में आरुम के किरदार में नजर आए  मोहम्मद अली फरदीन तब एक प्रसिद्ध इरानी कलाकार थे। फिल्म का निर्माण हिंदी के साथ इरानी भाषा में भी हुआ था। इस फिल्म का संगीत मशहूर संगीतकार लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने दिया था। फिल्म एक जोड़े की असफल शादी की इच्छा पर थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Subah o Shaam to Tehran hindi films shot in Iran waheeda rehman john abraham dia mirza
जॉन अब्राहम, धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
तेहरान 
जॉन अब्राहम की 2025 में रिलीज हुई फिल्म तेहरान भी ईरान के इर्द-गिर्द घूमती कहानी पर आधारित थी। फिल्म में जॉन अब्राहम ,मनुषी छिल्लर, नीरू बाजवा मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म की पटकथा में जॉन एक स्पेशल सेल के अधिकारी के रोल में थे। इन सब की जांच के दौरान उन्हें इरान-इजराइल युद्ध के जुड़ी कुछ संदिग्ध जानकारी मिलती है जिसकी खोज के लिए वह ईरान जाते हैं। फिल्म के कई हिस्सों को ईरान में शूट किया गया है। 

इंटरनेशनल क्रुक
इंटरनेशनल क्रुक 1974 में रिलीज हुई यह फिल्म भारतीय सिनेमा और इरानी सिनेमा का मेल थी। इस फिल्म में धर्मेंद्र, सायरा बानू, फिरोज खान लीड एक्टर्स थे। इंटरनेशनल क्रुक भारतीय -ईरानी  संयुक्त प्रोडक्शन वाला प्रोजेक्ट था। फिल्म के निर्देशक और निर्माता पच्छी थे। फिल्म की संगीत अजीत कश्मीरी ने दिया था। फिल्म की कहानी राजेश, सीमा, शेखर के किरदारों के बीच बुनी हुई है। 

Subah o Shaam to Tehran hindi films shot in Iran waheeda rehman john abraham dia mirza
दिया मिर्जा, मोहम्मद रिजा - फोटो : सोशल मीडिया
सलाम मुबंई
2016 में रिलीत हुई सलाम मुबंई को घोरबन मोहम्मदपुर ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में दिया मिर्जा , मोहम्मद रजा गोलजार मुख्य भूमिका में थे। सलाम मुबंई इरानी अभिनेता मोहम्मद रजा गोलजार के लिए उनका पहला बॉलीवुड अपियरेंस था। फिल्म के ज्यादातर सीन मुबंई में और कुछ ईरान में शूट हुए थे। फिल्म ने ईरान के बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर कई रिकॉड अपने नाम किए थे। 
बियॉन्ड द क्लाउड्स 
साल 2017 में रिलीज हुई 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' के निर्देशक माजिद मजीदी थे। इस फिल्म में ईशान खट्टर, मालविका मोहनन समेत कई स्टार्स थे। फिल्म मुबंई के स्लम इलाके में शूट हुई थी। फिल्म के निर्देशक माजिद मजीदी के ईरानी होने के कारण इस फिल्म का ईरान से जुड़ाव है। फिल्म स्लम में रहने वाले लोग उनके जीवन पर आधारित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed