सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Subah o Shaam to Tehran hindi films shot in Iran waheeda rehman john abraham dia mirza

Israel Iran War: 54 साल पहले ईरान से जुड़ा था बॉलीवुड का नाता, वहीदा से लेकर जॉन अब्राहम तक ने वहां की शूटिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 02 Mar 2026 03:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Bollywood Films Shoot in Iran: इन दिनों अमेरिका, ईरान और इस्राइल  के बीच जंग जारी है। इसी बीच जानिए ऐसी बॉलीवुड फिल्मों के बारे में जिनका ईरान से गहरा नाता है।

Subah o Shaam to Tehran hindi films shot in Iran waheeda rehman john abraham dia mirza
ईरान में शूट हुईं ये भारतीय फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

इन दिनों अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच तनाव की स्थिती बनी हुई है पर हमेशा से ऐसा नहीं था। एक वक्त था जब ईरान में बॉलीवुड की कई फिल्में शूट हुईं। इसकी शुरुआत कहां से हुई और बॉलीवुड की किन फिल्मों का नाता ईरान से जुड़ा है। यहां जानें...
Trending Videos


सुबह-ओ-शाम
1972 में रिलीज हुई फिल्म 'सुबह-ओ-शाम' ईरान और भारत को जोड़ने वाली पहली हिंदी फिल्म थी। यह हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म थी जो ईरान में जाकर शूट हुई। फिल्म में वहीदा रहमान और संजीव कुमार मुख्य भूमिका में थे। वहीं ईरान एक्टर मोहम्मद अली फरदीन ने भी इसमें अहम किरदार निभाया था। फिल्म का निर्माण हिंदी के साथ ईरानी भाषा में एक साथ हुआ था। मशहूर संगीतकार लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने इसका संगीत दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Subah o Shaam to Tehran hindi films shot in Iran waheeda rehman john abraham dia mirza
तेहरान और इंटनेशनल क्रुक - फोटो : सोशल मीडिया
इंटरनेशनल क्रुक
1974 में रिलीज हुई फिल्म 'इंटरनेशनल क्रुक' भी भारतीय और ईरानी सिनेमा का मेल थी। इसमें धर्मेंद्र, सायरा बानू और फिरोज खान लीड रोल में थे। 'इंटरनेशनल क्रुक' भारतीय -ईरानी संयुक्त प्रोडक्शन वाला प्रोजेक्ट था। फिल्म के निर्देशक और निर्माता पच्छी थे। फिल्म की संगीत अजीत कश्मीरी ने दिया था। कहानी राजेश, सीमा और शेखर के किरदारों के बीच बुनी गई थी।

तेहरान 
2025 में रिलीज हुई जॉन अब्राहम की फिल्म 'तेहरान' भी ईरान के इर्द-गिर्द बुनी गई कहानी पर आधारित थी। फिल्म में जॉन अब्राहम, मानुषी छिल्लर और नीरू बाजवा मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में जॉन एक स्पेशल सेल के अधिकारी के रोल में थे। जांच के दौरान उन्हें ईरान-इस्राइल युद्ध के जुड़ी कुछ संदिग्ध जानकारी मिलती है जिसकी खोज के लिए वह ईरान जाते हैं। फिल्म के कई हिस्सों को ईरान में शूट किया गया था।

Subah o Shaam to Tehran hindi films shot in Iran waheeda rehman john abraham dia mirza
दीया मिर्जा और मोहम्मद रजा - फोटो : सोशल मीडिया
सलाम मुबंई
2016 में रिलीज हुई 'सलाम मुबंई' को घोरबन मोहम्मदपुर ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में दीया मिर्जा और मोहम्मद रजा गोलजार मुख्य भूमिका में थे। यह ईरानी अभिनेता मोहम्मद रजा गोलजार के लिए उनका पहला बॉलीवुड प्रोजेक्ट था। फिल्म के ज्यादातर सीन मुबंई और कुछ ईरान में शूट हुए थे। फिल्म ने ईरान के बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर कई रिकॉर्ड बनाए थे।

बियॉन्ड द क्लाउड्स 
साल 2017 में रिलीज हुई 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' के निर्देशक माजिद मजीदी थे। इस फिल्म में ईशान खट्टर, मालविका मोहनन समेत कई स्टार्स थे। फिल्म मुबंई के स्लम इलाके में शूट हुई थी। फिल्म के निर्देशक माजिद मजीदी के ईरानी होने के कारण इस फिल्म का ईरान से जुड़ाव है। फिल्म स्लम में रहने वाले लोग उनके जीवन पर आधारित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed