{"_id":"69a56397a579c0802f0b4950","slug":"from-toxic-to-dhurandhar-2-films-releasing-in-march-2026-holi-and-eid-clash-2026-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Eid 2026: मार्च में होगी बॉलीवुड की सबसे बड़ी टक्कर, 'धुरंधर 2 'और 'टॉक्सिक' के अलावा रिलीज होंगी ये फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Eid 2026: मार्च में होगी बॉलीवुड की सबसे बड़ी टक्कर, 'धुरंधर 2 'और 'टॉक्सिक' के अलावा रिलीज होंगी ये फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Mon, 02 Mar 2026 04:03 PM IST
विज्ञापन
सार
Toxic Vs Dhurandhar 2: मार्च के महीने में सिर्फ 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' ही सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो रहीं। दर्शक इन दो फिल्मों के अलावा भी कई और फिल्में देख सकेंगे।
यश, रयान गोस्लिंग, रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
सिनेमा प्रेमी अपने पसंदीदा एक्टर्स की फिल्म का खास इंतजार करते हैं पर अगर ये फिल्में किसी त्योहार या लंबे हॉलिडे के पास रिलीज होती हैं तो इनका माजा दोगुना हो जाता है। इस मार्च के महीने में सिनेमा के शौकीन दर्शकों के लिए हॉलीवुड और बॉलीवुड की कई फिल्में रिलीज हो रही हैं। जानिए कौन सी हैं वो फिल्में...
पहले हफ्ते 'हॉपर्स' और 'चरक' का आमना- सामना
महीने के पहले हफ्ते यानी 6 मार्च 2026 को दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं। हॉलीवुड फिल्म 'हॉपर्स' बच्चों और उनके पैंरेट्स दोनों को एक साथ एंटरटेंन कर सकती है। यह एक अमेरिकी एनिमेटेड साइंस फिक्शन एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म जानवरों और मानवों के इमोशनल जुड़ाव पर है।
वहीं 'द केरल स्टोरी' फेम मशहूर निर्देशक सुदीप्तो सेन की फिल्म 'चरक' भी 6 मार्च को रिलीज हो रही है। यह फिल्म काले जादू और नरबलि के मुद्दे पर बनी है।
Trending Videos

फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
13 मार्च को 'किस्सा कोर्ट कचहरी का'
मार्च के महीने में आने वाली फिल्म 'किस्सा कोर्ट कचहरी का' भी दर्शको के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। अगर आप कोर्टरूम कॉमेडी ड्रामा के शौकीन हैं तो यह फिल्म आपके लिए है। फिल्म में राजेश शर्मा, बृजेंद्र काला, नीलू कोहली और अंजू जाधव जैेसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म अपनी कहानी में कई गंभीर विषयों पर चर्चा करती है। मगर इसमें बीच-बीच में कुछ कॉमेडी पंच भी हैं।

यश, रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
19 मार्च को ऐतिहासिक दिन
इस साल 19 मार्च बॉलीवुड के लिए एतिहासिक दिन है। इस दिन दो बड़ी फिल्में टकराने वाली हैं। एक तरफ रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' जो 'धुरंधर' का सीक्वल पार्ट है। दूसरी फिल्म सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' जो की साउथ की बड़ी फिल्म होगी। दोनों ही फिल्मों को कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। यह ऐतिहासिक टकराव होने वाला है।

रयान गोस्लिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
20 मार्च को आएगी 'प्रोजेक्ट हेल मैरी'
सिनेमाघरों में 20 मार्च को रिलीज होने वाली फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' एक अमेरिकी साइंस और फिक्शन फिल्म है। फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी पर आधारित है जो अपनी याददाश्त खो चुका है। कुछ याद न होते हुए भी वो खतरनाक मिशन पर अंतरिक्ष में जाता है। रयान गोस्लिंग इसमें मुख्य भूमिका में हैं और फिल्म के निर्माता भी हैं।

पवन कल्याण
- फोटो : सोशल मीडिया
26 मार्च को रिलीज होगी 'उस्ताद भगत सिंह'
पवन कल्याण की तेलुगु फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' भी इसी मार्च महीने के अंत में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 26 मार्च को रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे डाकू की है, जो लोगों की मदद करता है।

कमेंट
कमेंट X