सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Tabaahi Song Out: First single from Yash and Kiara Advani Movie Toxic Release now

Toxic: रिलीज हुआ 'टॉक्सिक' का पहला गाना तबाही, मेकर्स से इस बात पर खफा हुए फैंस; बोले- अप्रैल फूल बना दिया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 02 Mar 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Toxic Movie First Song: सुपरस्टार यश अभिनीत फिल्म इस महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले मेकर्स ने फैंस को एक खास तोहफा देते हुए फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया है। मगर, फैंस नाराज नजर आ रहे हैं।

Tabaahi Song Out: First single from Yash and Kiara Advani Movie Toxic Release now
'टॉक्सिक' का पहला गाना 'तबाही' रिलीज - फोटो : Youtube@ ZEEmusic
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता यश की आगामी फिल्म 'टॉक्सिक' का जबर्दस्त क्रेज देखा जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर यह इसी महीने रिलीज होने वाली है। इससे पहले होली के अवसर पर मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'तबाही' रिलीज कर दिया है। जानिए गाने पर दर्शकों का कैसा रिएक्शन है?

Trending Videos


क्यों नाराज हुए यश के फैंस?
फिल्म 'टॉक्सिक' का जब से एलान हुआ है, तभी से इसका क्रेज भी जबर्दस्त है। इसकी रिलीज को लेकर फैंस के बीच उत्साह है। आज मेकर्स ने फिल्म का पहला सिंगल रिलीज किया है। मगर, 'तबाही' गाने को सिर्फ ऑडियो ट्रैक के तौर पर रिलीज किया गया है। इसका कोई वीडियो नहीं है। इसे लेकर नेटिजन्स नाराज नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tabaahi Song Out: First single from Yash and Kiara Advani Movie Toxic Release now
'टॉक्सिक' का पहला गाना 'तबाही' रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

यूजर ने लिखा, 'मार्च में अप्रैल फूल बना दिया'
पिछले महीने ही मेकर्स ने पहले सिंगल का पोस्टर रिलीज किया था। पोस्टर में यश और कियारा आडवाणी समुद्र के किनारे एक-दूसरे के पास खड़े दिख रहे थे। विजुअल में पैशन और इंटेंसिटी का हिंट था, जिससे फैंस को फिल्म के टोन की एक झलक मिली। मगर, अब जब गाना रिलीज किया है, तो इसे सिर्फ बतौर ऑडियो लाया गया है। नेटिजन्स लिख रहे हैं, '02 मार्च को पहली अप्रैल वाली फीलिंग आ रही है'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वीडियो के लिए कृपया वोट करें'।





कई भाषाओं में रिलीज किया गया है गाना
इस गाने को देशभर के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए इसे कई भाषाओं में लॉन्च किया गया है। कंपोजर विशाल मिश्रा ने इसका म्यूजिक बनाया है, जबकि हर भाषा के लिए लिरिक्स अलग-अलग लिखे गए हैं। राज शेखर ने हिंदी लिरिक्स लिखे हैं। वहीं, योगराज भट ने कन्नड़ भाषा में गाने के लिरिक्स लिखे। रामजोगय्या शास्त्री ने तेलुगु लिरिक्स लिखे। विग्नेश शिवन ने तमिल लिरिक्स लिखे हैं और रफीक अहमद ने मलयालम लिरिक्स लिखे।

कब रिलीज होगी फिल्म 'टॉक्सिक'?
बता दें कि 'टॉक्सिक' के अब तक दो टीजर रिलीज हो चुके हैं। पहले टीजर में एक डार्क और वायलेंट दुनिया दिखाई गई थी। वहीं, दूसरे टीजर में यश ने बिना दाढ़ी वाले लुक में फैंस को सरप्राइज कर दिया। फिल्म का ट्रेलर 8 मार्च, 2026 को रिलीज होने की उम्मीद है। बता दें कि यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर यह रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' से टकराएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed