सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Viral video Rashmika feeds Vijay with her hand after marriage couple serve food to fans

शादी के बाद रश्मिका ने विजय को अपने हाथों से खिलाया खाना, फैंस को परोसा मीठा; वायरल हो रहा वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Wed, 04 Mar 2026 09:09 AM IST
विज्ञापन
सार

Rashmika-Vijay Viral Video: शादी के बाद से रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा नई-नई जगहों पर जा रहे हैं। इस बीच वह अपने फैंस से भी मिले। दोनों का वीडियो वायरल है।

Viral video Rashmika feeds Vijay with her hand after marriage couple serve food to fans
विजय रश्मिका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों ने 26 फरवरी को शादी की। आज 4 मार्च को उनकी शादी का रिसेप्शन है। इससे पहले दोनों ने हैदराबाद में अपने फैंस से मुलाकात की। शादी के बाद फैंस से यह उनकी पहली मुलाकात थी। इस मौके पर दोनों ने एक दूसरे को खाना खिलाया और फैंस को खाना सर्व किया। इसका वीडियो वायरल है।
Trending Videos

वायरल वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हैदराबाद के एक होटल में रश्मिका मंदाना अपने हाथों से विजय देवरकोंडा को खाना खिलाती हैं। इसके बाद दोनों अपने फैंस को खाना परोसते हैं। वीडियो में दोनों को अपने फैंस से मुखातिब होते हुए देखा जा सकता है। रश्मिका अपने फैन की शर्ट पर ऑटोग्राफ देते हुए नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Kamlesh Nand (work) (@artistrybuzz_)



विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो को यूजर्स ने पसंद किया
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस को वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा 'यह बहुत अच्छा है। रश्मिका में बहुत सारी अच्छाईयां हैं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'हे भगवान ये वाकई बहुत अच्छा है।' तीसरे यूजर ने लिखा 'फैंस के लिए यह बहुत अच्छी बात है।' एक और यूजर ने लिखा 'ये दोनों लोग मन और बाहर से बहुत खूबसूरत हैं।'



होली पर खाली रहेगा बॉक्स ऑफिस, ईद पर होगी दो फिल्मों में भिड़ंत; 15 वर्षों में पहली बार हो रहा ऐस

Viral video Rashmika feeds Vijay with her hand after marriage couple serve food to fans
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शेयर की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
विजय-रश्मिका का रिश्ता
रश्मिका और विजय के डेटिंग की अफवाहें लंबे समय से थीं। आखिरकार इस कपल ने 26 फरवरी को करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में उदयपुर में शादी की। शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कीं। अब 4 मार्च को कपल इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ अपनी शादी का जश्न मनाने के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed