सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Sangeet Ceremony Unseen Pictures

'उस रात मैं और विजय एक होकर नाचे', रश्मिका ने साझा की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें; देवर और परिवार संग जमकर नाचीं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Tue, 03 Mar 2026 09:57 AM IST
विज्ञापन
सार

Vijay Rashmika Sangeet Night : शादी के चार दिन बाद रश्मिका और विजय ने अपनी संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इन तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। फैंस को भी कपल की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें खूब पसंद आई हैं। 

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Sangeet Ceremony Unseen Pictures
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शेयर की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर में अपने परिवारजनों और करीबी लोगों के बीच शादी की। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। आज मंगलवार को रश्मिका और विजय ने अपने इंस्टाग्राम पर संगीत सेरेमनी की तस्वीरें पोस्ट की हैं। साथ ही इमोशनल मैसेज भी एक-दूसरे के लिए शेयर किया है। 

Trending Videos

 

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Sangeet Ceremony Unseen Pictures
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शेयर की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

रश्मिका मंदाना ने किया विजय के साथ डांस
रश्मिका मंदाना ने मंगलवार को अपनी संगीत सेरेमनी की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह विजय के साथ डांस करती दिखीं। साथ ही रश्मिका ने स्टेज पर स्पेशल डांस परफॉर्मेंस दीं। फैमिली मेंबर्स ने भी कपल के लिए डांस परफॉर्मेंस तैयार की थी। यह सभी खूबसूरत पल रश्मिका द्वारा साझा की गई तस्वीरों में नजर आए। 



रश्मिका ने इन तस्वीरों के साथ एक मैसेज भी लिखा है। जिसमें वह लिखती हैं, ‘प्यार, खुशी के आंसू, हंसी, म्यूजिक, गाने, चमक-दमक और रात भर डांस। यह सच में अब तक की सबसे यादगार रात थी। विज्जू (विजय देवरकोंडा) और मैं एक-दूसरे को सरप्राइज करना चाहते थे। परिवार हमें सरप्राइज करना चाहता था। हम अपने परिवारों को इतने अच्छे से डांस करते देखकर पूरी तरह एक्साइटेड और सरप्राइज्ड थे।’



संगीत सेरेमनी में रश्मिका और विजय की शानदार एंट्री 
रश्मिका और विजय ने कई तस्वीरें संगीत सेरेमनी की साझा की हैं। इसमें उनकी एंट्री भी बड़े शानदार तरीके से हुई है। दोनों एक ओपन कार में बैठकर आए। दोनों के चेहरे पर एक होने की खुशी साफ झलक रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Sangeet Ceremony Unseen Pictures
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शेयर की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

विजय ने भी संगीत सेरेमनी की खास तस्वीरें की साझा 
रश्मिका मंदाना के अलावा विजय देवरकोंडा ने भी संगीत सेरेमनी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह रश्मिका के साथ मुस्कुरा रहे हैं। साथ ही कई जगह पर इमोशनल भी नजर आ रहे हैं। 



विजय ने तस्वीरें साझा करते हुए एक प्यार भरा मैसेज भी लिखा है। इसमें वह लिखते हैं, ‘हमारी संगीत सेरेमनी की रात। वह शाम जो हंसते-हंसते बीती, जब तक हमारे आंसू नहीं आ गए। नाचते-नाचते हमारे पैर दुखने लगे। सबकी इमोशनल बातों और सरप्राइज के कारण हमारी आंखें भर आईं। वह खूबसूरत लोगों से भरी एक बड़ी खुशनुमा शाम थी।’ 



परिवार ने दिया विजय और रश्मिका को आशीर्वाद 
परिवार के साथ भी विय और रश्मिका ने तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में विजय की मां रश्मिका को प्यार और आशीर्वाद दे रही है। विजय भी अपनी मां को इमोशनल होकर देख रहे हैं। 


 

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Sangeet Ceremony Unseen Pictures
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शेयर की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

रश्मिका ने देवर के साथ किया डांस 
रश्मिका ने सिर्फ विजय के साथ ही डांस नहीं किया, अपने देवर और परिवार के साथ भी वह जमकर नाचीं। विजय और रश्मिका संगीत की सेरेमनी में फैमिली मेंबर्स ने भी डांस परफॉर्मेंस दी, जिसके देखकर कपल काफी इमोशनल हो गया। 



रश्मिका और विजय के संगीत सेरेमनी की ये खूबसूरत तस्वीरें भी देखिए


(रश्मिका और विजय एक-दूसरे के इश्क में डूबे हुए)

(विजय की आंखों में खोई रश्मिका)


रश्मिका मंदाना और विजय शादी के बाद बड़े पर्दे पर आएंगे नजर
रश्मिका मंदाना और विजय ने उदयरपुर में 26 फरवरी को शादी की। 24 फरवरी को उनकी संगीत सेरेमनी का फंक्शन हुआ। उदयपुर से आने के बाद उन्होंने तिरुपति बालाजी के दर्शन किए और अपने फैंस को शादी की मिठाई बांटी थीं। सोमवार को रश्मिका और विजय अपने गांव भी पहुंचे। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। 
शादी के बाद विजय और रश्मिका एक-साथ बड़े पर्दे पर भी नजर आएंगे। दोनों फिल्म 'रणबाली' में साथ अभिनय कर रहे हैं, यह फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed