{"_id":"69a7e56b5b01d1d5f4074b3d","slug":"bafta-winning-indian-film-boong-trailer-release-film-will-release-on-6-march-2026-03-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Boong Trailer: जारी हुआ BAFTA जीतने वाली फिल्म 'बूंग' का ट्रेलर, दिखी दिल छू लेने वाली कहानी की झलक","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Boong Trailer: जारी हुआ BAFTA जीतने वाली फिल्म 'बूंग' का ट्रेलर, दिखी दिल छू लेने वाली कहानी की झलक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Wed, 04 Mar 2026 01:25 PM IST
विज्ञापन
सार
Boong Trailer Release: फिल्म 'बूंग' कई बड़े इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म्स पर दिखाई जा चुकी है और खूब सराही गई है। फिल्म ने बाफ्टा जीतते समय जूटोपिया 2, लिलो एंड स्टिच और आर्को जैसी फिल्मों के साथ मुकाबला किया।
बूंग
- फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन
विस्तार
हाल ही में भारत की फिल्म 'बूंग' ने बाफ्टा अवॉर्ड जीता है। यह फिल्म 6 मार्च को भारत में रिलीज होने वाली है। इससे पहले मेकर्स ने इसका ट्रेलर जारी किया है। ट्रेलर में एक दिल छू लेने वाली कहानी की झलक मिली है। आइए जानते हैं ट्रेलर में क्या खास है?
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेलर में क्या है?
ट्रेलर में एक ऐसे परिवार की कहानी दिखाई गई है जिसका मुखिया अपने परिवार से दूर है। पत्नी अपने पति से घर आने को कहती है हालांकि वह किसी वजह से घर नहीं आ पाता है। ऐसे में एक बच्चा अपनी मां को परेशान देखता है तो वह अपने पिता को ढूंढने के लिए एक सफर पर निकल पड़ता है। ट्रेलर इस इमोशनल सफर की झलक दिखाता है। इसमें बचपन की मासूमियत और गहरी भावनाएं साथ चलती हैं। अपनी देसी जड़ों से जुड़ी यह कहानी परिवार, हिम्मत और उम्मीद की बात करती है।

'बूंग' ने रचा इतिहास
'बूंग' वही फिल्म है जिसने पहली बार किसी भारतीय फिल्म के तौर पर बाफ्टा अवॉर्ड जीता है। ‘बूंग’ ने 79वें ब्रिटिश अकैडमी फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में बाफ्टा ऑनर जीतकर इतिहास बना दिया। फिल्म ने बाफ्टा जीतते समय 'जूटोपिया 2', 'लिलो एंड स्टिच' और 'आर्को' जैसी फिल्मों के साथ मुकाबला किया

यश स्टारर 'टॉक्सिक' की रिलीज टली, 19 मार्च को 'धुरंधर 2' से नहीं होगी टक्कर; जानिए क्या है नई रिलीज डेट?
बूंग
- फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म 6 मार्च को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लक्ष्मीप्रिया देवी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। यह फिल्म एक्सेल एंटरटेनमेंट, चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट और सूटेबल पिक्चर्स के तहत बनी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X