सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Holi 2026 Special: Bollywood Couples Celebrating First Holi with Their Kids Kiara Athiya Katrina Parineeti

त्योहार पर छलक रहे रियल लाइफ में भरे रंग; इस साल अपने नन्हे-मुन्नों के साथ पहली होली मना रहे ये सितारे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Wed, 04 Mar 2026 02:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Holi 2026: रंगों के त्योहार होली का जश्न जोर-शोर से मनाया जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री भी पीछे नहीं है। इस बार कुछ सितारों की होली बेहद खास है, क्योंकि अपने बच्चों के साथ वह पहला त्योहार मना रहे हैं। 

Holi 2026 Special: Bollywood Couples Celebrating First Holi with Their Kids Kiara Athiya Katrina Parineeti
सेलेब्स अपने बच्चों संग मनाएंगे पहली होली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोई भी त्योहार हो, अपनों का संग हो तो खुशियों के रंग और गाढ़े हो जाते हैं। फिर, परिवार में कुछ नए सदस्य जुड़े हों तो त्योहार और भी खास होगा ही। इस बार होली का पर्व कुछ फिल्मी सितारों के लिए बेहद स्पेशल होने वाला है, क्योंकि अपने नन्हे-मुन्नों के साथ वह पहली बार जो रंग खेलेंगे। जानिए कौन-कौन हैं वे सितारे...

Trending Videos

Holi 2026 Special: Bollywood Couples Celebrating First Holi with Their Kids Kiara Athiya Katrina Parineeti
राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर पिछले साल दिवाली के मौके पर बेटे का आगमन हुआ। कपल ने 19 अक्तूबर 2025 को बेटे का स्वागत किया। परी और राघव ने अपने बेटे का नाम नीर रखा है। कपल की नीर के साथ यह पहली होली है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Holi 2026 Special: Bollywood Couples Celebrating First Holi with Their Kids Kiara Athiya Katrina Parineeti
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल
कैटरीना और विक्की कौशल इंडस्ट्री के पावर कपल माने जाते हैं। कैटरीना और विक्की कौशल के लिए भी होली का त्योहार नए रंगों को जोड़ने वाला साबित हुआ है। दोनों माता-पिता जो बन गए हैं। कैटरीना कैफ ने 07 नवंबर 2025 को बेटे को जन्म दिया। कैट और विक्की अपने बेटे के साथ पहली होली मनाएंगे।

Holi 2026 Special: Bollywood Couples Celebrating First Holi with Their Kids Kiara Athiya Katrina Parineeti
राजकुमार राव-पत्रलेखा - फोटो : इंस्टाग्राम

राजकुमार राव-पत्रलेखा
इस लिस्ट में राजकुमार राव औ पत्रलेखा का नाम भी शामिल है। कपल ने 15 नवंबर 2025 को पहली संतान के रूप में बेटी का स्वागत किया था। अपनी शादी की चौथी सालगिरह के मौके पर वे माता-पिता बने। बिटिया पार्वती के साथ यह दोनों की पहली होली है।

Holi 2026 Special: Bollywood Couples Celebrating First Holi with Their Kids Kiara Athiya Katrina Parineeti
अथिया शेट्टी और केएल राहुल - फोटो : इंस्टाग्राम

अथिया शेट्टी-केएल राहुल
सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी अपनी बिटिया इवारा के साथ पहली होली सेलिब्रेट करेंगे। अथिया ने साल 2023 में क्रिकेटर केएल राहुल से शादी रचाई। कपल ने 24 मार्च 2025 को बेटी का स्वागत किया। इन्होंने अपनी बेटी का नाम इवारा रखा, जिसका अर्थ है 'ईश्वर का उपहार'। इस बार की होली परिवार के लिए बेहद खास होने वाली है।

Holi 2026 Special: Bollywood Couples Celebrating First Holi with Their Kids Kiara Athiya Katrina Parineeti
जहीर और सागरिका - फोटो : instagram @sagarikaghatge

सागरिका और जहीर
सागरिका और जहीर खान ने बीते साल शादी के आठ साल बाद पहली संतान का स्वागत किया। कपल ने 16 अप्रैल 2025 को बेटे का स्वागत किया। उन्होंने बेटे का नाम फतेह सिंह खान रखा है। इस बार कपल अपने लाडले के साथ पहली होली सेलिब्रेट करेगा।

Holi 2026 Special: Bollywood Couples Celebrating First Holi with Their Kids Kiara Athiya Katrina Parineeti
उपासना-रामचरण अपने जुड़वा बच्चों के साथ पहली होली मनाएंगे - फोटो : इंस्टाग्राम

उपासना-रामचरण
राम चरण और उपासना के परिवार में भी होली का उल्लास इस बार कई गुना ज्यादा होगा। उनके घर में डबल खुशी जो आई है। कपल के घर में 31 जनवरी को जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ था। रामचरण और उपासना पहले से एक बिटिया के माता-पिता थे। अब इनके तीन बच्चे हैं। जुड़वा बच्चों के साथ परिवार में पहला रंगों का त्योहार मनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed