होली के त्योहार के साथ ही छुट्टियां भी आती हैं। यही कारण है कि मेकर्स होली जैसे बड़े त्योहार पर फिल्में रिलीज करने की सोचते हैं, ताकी छुट्टी का फायदा मिल सके और फिल्में बेहतर कमाई कर सकें। हालांकि, इस बार 15 साल में पहली बार ऐसा होने वाला है कि होली के मौके पर कोई बॉलीवुड फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। लेकिन पिछले कुछ साल में होली के मौके पर कई फिल्में रिलीज हुई हैं। जानते हैं होली के मौके पर रिलीज हुई दस फिल्मों के बारे में और जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा उनका हाल?
2 of 11
तू झूठी मैं मक्कार
- फोटो : सोशल मीडिया
सुपरहिट रही थी तू झूठी मैं मक्कार
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की साल 2023 में रिलीज हुई ‘तू झूठी मैं मक्कार’ होली के दिन 08 मार्च को रिलीज हुई थी। इस रोमांटिक-कॉमेडी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। जबकि क्रिटिक्स से भी फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले थे। सैकनिल्क के मुताबिक, इस फिल्म ने भारत में 147.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। जबकि फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 223 करोड़ रुपये रही थी। इस फिल्म का निर्देशन लव रंजन ने किया है।
3 of 11
बच्चन पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
औंधे मुंह गिरी थी अक्षय कुमार की ‘बच्चन पांडे’
अक्षय कुमार, कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडीज स्टारर ‘बच्चन पांडे’ एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है। फिल्म को लेकर काफी बज बनाया गया था, लेकिन रिलीज होने के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 51.04 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 74.20 करोड़ रुपए रहा था। यह बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी।
4 of 11
साइना
- फोटो : सोशल मीडिया
‘साइना’ हो गई फ्लॉप
परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘साइना’ होली के मौके पर रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 1.10 करोड़ रुपए ही जुटा पाई थी।
5 of 11
अंग्रेजी मीडियम
- फोटो : एक्स @rp3sgh
‘अंग्रेजी मीडियम’ पर पड़ा लॉक डाउन का असर
भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता इरफान खान की आखिरी शूट फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ साल 2020 में होली के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ का अगला पार्ट थी। हालांकि, अंग्रेजी मीडियम की कहानी पूरी तरह से अलग थी। फिल्म में इरफान के साथ करीना कपूर, राधिका मदान और दीपक डोबरियाल प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। हालांकि, फिल्म के रिलीज होने के छह दिन बाद ही देशभर में लॉकडाउन लगा दिया गया था। इसलिए फिल्म छह दिनों में सिर्फ 10.18 करोड़ रुपए की ही कमाई कर पाई थी।