फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anil Kapoor Explained The Meaning Of The Iconic Painting From Welcome Said This Is Not Just A Joke

अनिल कपूर ने वेलकम की आइकॉनिक पेंटिंग का समझाया मतलब, अक्षय भी सुनकर रह गए हैरान; कहा- ‘यह सिर्फ मजाक नहीं..’

Wed, 04 Mar 2026 02:32 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 04 Mar 2026 02:32 PM IST
सार

Anil Kapoor: एक्टर अनिल कपूर ने हाल ही में 'वेलकम' फिल्म के अपने फेमस मीम और पेंटिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया। जानिए उन्होंने क्या कहा। 
 

विज्ञापन
Anil Kapoor Explained The Meaning Of The Iconic Painting From Welcome Said This Is Not Just A Joke
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज 2007 की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम’ को 20 साल से भी ज़्यादा समय हो गया है, लेकिन इसके एक आइकॉनिक पल की चर्चा आज भी वायरल है। फिल्म में अनिल कपूर ने ‘मजनू भाई’ का रोल प्ले किया था, और इसी किरदार ने एक अजीब-सी पेंटिंग बनाई थी जो फैंस के बीच मीम-कल्चर का हिस्सा बन गई थी।

विज्ञापन


यह सिर्फ मजाक नहीं...
हाल ही में अनिल कपूर अक्षय कुमार के ‘द व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ शो के होली-स्पेशल एपिसोड में शामिल हुए थे। इस बीच अनिल कपूर ने वही पेंटिंग फिर से सामने रखी और बताया कि यह सिर्फ मजाक नहीं है। इसके पीछे एक मतलब और गहरी सोच भी है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि पेंटिंग में घोड़ा और गधा दिखाया गया है, जहां घोड़ा कड़ी मेहनत और सक्रियता को दर्शाता है और गधा धीरे-धीरे भागता है। इसका मतलब यह है कि अक्सर जो मेहनत करता है उसे कम लोग पहचानते हैं, जबकि गधों को ज्यादा श्रेय मिलता है, जैसे कुछ असल जिंदगी के बॉस-कर्मचारी के रिश्तों में होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल ने मजाक में यह भी कहा कि बाहर जो टी-शर्ट्स पेंटिंग वाली बिक रही हैं, उन पर उन्हें रॉयल्टी भी मिलती है, जिससे अक्षय कुमार खुद हैरान रह गए। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

'सूबेदार' में नजर आएंगे अनिल कपू
फिलहाल अनिल कपूर मच-अवेटेड फिल्म 'सूबेदार' में नजर आएंगे, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। ‘सूबेदार’ एक एक्शन फिल्म है। इसका निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है। इसमें अनिल कपूर के अलावा मोना सिंह, राधिका मदान, सौरभ शुक्ला, मोना सिंह, आदित्य रावल, फैजल मलिक और खुशबू सुंदर भी हैं। यह फिल्म 5 मार्च को स्ट्रीम होगी। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

अनिल कपूर का वर्कफ्रंट
‘सूबेदार’ के अलावा अनिल कपूर कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। वह पिछले साल फिल्म 'वॉर 2' में नजर आए थे। वह इस साल 'अल्फा' और 'किंग' फिल्म में भी नजर आएंगे। दोनों ही फिल्में इसी साल रिलीज होंगी। 'किंग' फिल्म में अनिल कपूर के अलावा कई नामी एक्टर्स भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed