सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर राजपाल यादव ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘कभी नहीं कहा कि मेरे पास पैसे नहीं है’
Rajpal Yadav: एक्टर राजपाल यादव हाल ही में जेल से रिहा हुए हैं और अब अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। लेकिन इस बीच राजपाल यादव ने एक बड़ा खुलासा किया है।
विस्तार
चेक बाउंस मामले में अंतरिम बेल मिलने के बाद राजपाल यादव इन दिनों जेल से बाहर हैं। वे अब अपनी आने वाली फिल्मों पर भी काम कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों और खबरों पर खुलकर बातचीत की। साथ ही उन्होंने बड़ा खुलासा किया है।
मैं कभी जज के सामने रोया नहीं
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने हाल ही में बड़ा खुलासा किया कि वे कभी भी कोर्ट में जज के सामने रोए नहीं और यह भी नहीं कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं।
आईएनएस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में इन दिनों उनके 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस को लेकर कई तरह की बातें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, लेकिन राजपाल ने साफ कहा है कि यह सब बेबुनियाद और अफवाह है। उन्होंने कहा कि लोगों ने बिना सही जानकारी के अपनी-अपनी बातें फैलाई हैं, इसलिए लोग ऐसी ‘कल्पनिक कहानियों’ पर विश्वास न करें।
18 मार्च को होगी अगली सुनवाई
राजपाल यादव ने कहा कि अगर लोग उनका चेहरा देखें तो उसमें सिर्फ हंसी दिखनी चाहिए, रोना नहीं। उन्होंने यह भी बताया कि इस मुश्किल समय में फ़िल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनका समर्थन किया और उनका परिवार भी उनके साथ खड़ा रहा। राजपाल को हाल ही में अदालत से अंतरिम जमानत मिली है और अगली सुनवाई 18 मार्च को होने वाली है।
क्या था राजपाल यादव का चेक बाउंस केस?
2010 के एक चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव की सजा को 18 मार्च तक के लिए अंतरिम तौर पर सस्पेंड कर दिया है। कुछ शर्तों के साथ उन्हें जमानत मिली है। 11 दिन जेल में बिताने के बाद वह बाहर आए। राजपाल यादव 9 करोड़ रुपए का कर्ज न चुका पाने के मामले में जेल गए थे। शनिवार को राजपाल यादव ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू करने की बात भी फैंस के साथ शेयर की है, वे अब एक्टर के साथ ही कंटेंट क्रिएटर भी बन गए हैं।
कमेंट
कमेंट X