सोनू सूद और बेटे अयान ने चेन्नई के मंदिर को भेंट किया मैकेनिकल हाथी, इंद्र देव के ऐरावत जैसा है दिखता
Sonu Sood Gifted Mechanical Elephant To Temple: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और उनके बेटे अयान ने चेन्नई के श्री शक्ति विनयगर मंदिर को एक खास तोहफा दिया है। जिसका नाम ऐरावत हाथी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनू सूद अपने चैरिटी कामों के लिए बहुत मशहूर हैं। वे शिक्षा, स्किल ट्रेनिंग, स्वास्थ्य सेवाएं और आपदा राहत में सक्रिय रहते हैं, खासकर कोरोना काल में उन्होंने बहुत मदद की थी। वहीं अब सोनू सूद और उनके बेटे अयान ने चैन्नई के श्री शक्ति विनयगर मंदिर को लाइफ-साइज मैकेनिकल हाथी भेंट किया है, जो असली जैसा दिखने वाला रोबोटिक हाथी है। इसका नाम ऐरावत रखा गया है।
सोनू ने भेंट किया हाथी
सोन ने यह तोहफा PETA इंडिया और पीपल फॉर कैटल इन इंडिया (PFCI) के साथ मिलकर दिया है। मंदिर ने पहले ही फैसला लिया था कि वे अपने उत्सवों में असली हाथियों को कभी नहीं बुलाएंगे या रखेंगे। इस मैकेनिकल हाथी से अब वो परंपरा बिना किसी जानवर को तकलीफ दिए जारी रह सकती है।
सोनू सूद ने क्यों भेंट किया मैकेनिकल हाथी
सोनू ने कहा, मंदिर दया, भक्ति और इंसानियत की जगह होते हैं। जब भक्ति और दया साथ चलें, तो भगवान और भी ज्यादा चमकते हैं। मैं खुश हूं कि हमने यह मैकेनिकल हाथी दिया है, ताकि परंपराएं चलती रहें और किसी जीव को दुख न पहुंचे। यह भक्तों के लिए आशीर्वाद और हाथियों के लिए आजादी है।'
यह भी पढ़ें: कौन हैं नयनिका रेड्डी? अल्लू अर्जुन के भाई सिरिश की मंगेतर; जानें उनकी प्रेम कहानी से लेकर सबकुछ
अयान सूद ने कहा, 'मुझे इस मैकेनिकल हाथी को मंदिर को देने में शामिल होने पर बहुत गर्व है। इससे हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि पूजा-पाठ सुरक्षित और दयालु तरीके से हो। असली हाथी अपने जंगल में अपने परिवार के साथ खुशी से रह सकें।'
यह भी पढ़ें: रकुल प्रीत ने मनाया पिता के जन्मदिन का जश्न, बताया उन्हें जीवन का असली सुपरहीरो; लिखा- 'मुश्किलों में भी...'