सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amid Salim Khan hospitalisation Salman han shifts battle of Galwan shoot to Mehboob Studio

Salman Khan: पिता सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने पर सलमान ने लिया खास फैसला, जानकर आपको भी होगा गर्व

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 02 Mar 2026 02:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Salim Khan Health Update: अपने पिता सलीम खान के इलाज और नियमित रूप से अस्पताल जाने के बीच, सलमान खान ने एक ऐसा काम किया, जिसे जानकर आपको भाईजान पर गर्व महसूस होगा। बहरहाल, इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Amid Salim Khan hospitalisation Salman han shifts battle of Galwan shoot to Mehboob Studio
सलीम खान-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान (सलमान खान के पिता) की तबीयत अचानक बिगड़ गई। 17 फरवरी को उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में आपातकाल में भर्ती कराया गया। 90 साल के सलीम खान को दिमाग में मामूली ब्रेन हेमरेज हुआ था। उन्हें पहले वेंटिलेटर पर रखा गया और अगले दिन एक छोटी सर्जरी की गई। अब अस्पताल ने बताया है कि उनकी हालत स्थिर है और वे धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। इसलिए सलमान ने पिता की हालत को देखते हुए एक खास फैसला किया है, जो कोई भी अच्छा बेटा अपने पिता के लिए लेगा।

Trending Videos

सलमान का फैसला
सलमान के पिता सलीम खान की तबीयत अभी पूरी तरह से सही नहीं हुई है और उन्हें अभी भी अस्पताल में ही निगरानी में रखा गया है। पिता की तबीयत सही न होने की वजह से सलमान ने एक फैसला किया है कि वह अपनी नई फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' की शूटिंग को अब फिल्म सिटी के महबूब स्टूडियो (बांद्रा) में पूरी करेंगे, ताकि वह समय-समय पर अपने पिता से मिल सकें। दरअसल, महबूब स्टूडियो अस्पताल के बहुत करीब है, इसलिए सलमान आसानी से शूटिंग के बीच में अस्पताल जा सकते हैं और अपने पिता से मिल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'बैटल ऑफ गलवां' की शूटिंग है जारी
बहरहाल, सलमान अभी 'बैटल ऑफ गलवां' का एक बड़ा गाना शूट कर रहे हैं और वह जो जल्दी पूरा हो जाएगा। शूटिंग में बहुत सारे लोग शामिल हैं, इसलिए सलमान नहीं चाहते थे कि काम रुके, लेकिन पिता की देखभाल भी जरूरी है। इसलिए स्टूडियो बदलने से दोनों काम संभल गए हैं। सलमान लगातार डॉक्टरों और परिवार से संपर्क में रहते हैं।

कब रिलीज होगी 'बैटल ऑफ गलवां'
फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' जून 2020 की गलवान घाटी की लड़ाई पर बनी है। सलमान इसमें परमवीर चक्र विजेता कर्नल बी संतोष बाबू का रोल निभा रहे हैं, जिन्होंने उस समय भारतीय सैनिकों का नेतृत्व किया था। फिल्म को अपूर्वा लखिया निर्देशित कर रहे हैं। पहले यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब खबर है कि इसे अगस्त 2026 तक टाला जा सकता है। अभी तक फिल्ममेकर्स ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। अगर यह फिल्म अगस्त में रिलीज हुई तो सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' (13 अगस्त 2026) से बॉक्स ऑफिस पर टकरा सकती है। बहरहाल, सलीम खान की सेहत अब बेहतर हो रही है, और सलमान दोनों तरफ से संतुलन बनाकर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed