एयर इंडिया एक्सप्रेस पर भड़कीं इटैलियन डीजे ऑली एस्से, वीडियो शेयर कर लगाए गंभीर आरोप; कहा- ‘कम से कम सॉरी…’
Olly Esse: इटली की मशहूर डीजे ऑली एस्से ने हाल ही में एयर इंडिया एक्सप्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानिए क्या है पूरी खबर…
विस्तार
मशहूर डीजे ऑली एस्से भारत में भी कई कॉन्सर्ट और कार्यक्रमों में शामिल होती हैं। वे मूलत: इटली की हैं, लेकिन इंडिया में भी वे अपने काम को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं और लगातार उनका यहां आना-जाना लगा रहता है। लेकिन उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर एयर इंडिया एक्सप्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
क्या है पूरा मामला?
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर एयरलाइन के ग्राउंड स्टाफ ने उनके साथ और अन्य यात्रियों के साथ बदतमीजी की।
ऑली एस्से के मुताबिक, स्टाफ का व्यवहार काफी खराब था और उन्होंने ठीक से यात्रियों को मैनेज नहीं किया। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक महिला स्टाफ मेंबर ने एक यात्री को धक्का तक दे दिया। डीजे ने अपने पोस्ट में लिखा कि अगर स्टाफ से स्थिति संभाली नहीं जा रही थी, तो कम से कम ‘सॉरी’ कहना तो बनता है। उन्होंने कहा कि वह टिकट का पैसा देती हैं और बदले में कम से कम सम्मानजनक व्यवहार की उम्मीद करती हैं।
Dear @AirIndiaX kindly inform your ground staff of Delhi T1, aisle E, that when they r not managing the customers properly, at least a sorry would be nice to hear. I pay for a bare minimum of decent behaviour. pic.twitter.com/8dX9gCSJcY
— Olly Esse (@ollyesse) March 2, 2026
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दिया जवाब
इस मामले पर एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी जवाब दिया। एयरलाइन ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से माफी मांगते हुए कहा कि उन्हें हुई असुविधा के लिए खेद है। साथ ही उन्होंने ऑली से उनकी बुकिंग डिटेल्स डायरेक्ट मैसेज में शेयर करने को कहा, ताकि वे मामले की जांच कर सकें और बेहतर तरीके से मदद कर सकें।
Hi Olly, thank you for reaching out to us. We sincerely apologize for any inconvenience caused during your journey. We kindly request you to please share your booking details, including the PNR, via DM so that we can look into the concern and assist you in a better way. We truly…
— Air India Express (@AirIndiaX) March 2, 2026
बता दें कि ऑली एस्से इटली से हैं, लेकिन भारत में लंबे समय से परफॉर्म कर रही हैं। उन्हें हिंदी गानों और भारतीय म्यूजिक की अच्छी समझ है, और यहां उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग भी है।
कमेंट
कमेंट X