सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Suniel Shetty Says Yash Chopra Main Reason In Shah Rukh Khan Stardom He Is Like Ranbir Kapoor On Social Media

सुनील शेट्टी ने बताया क्यों शाहरुख खान का स्टारडम सबसे अलग है? इस मामले में रणबीर कपूर से की तुलना

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 02 Mar 2026 09:22 AM IST
विज्ञापन
सार

Suniel Shetty On Shah Rukh Khan: सुनील शेट्टी ने शाहरुख खान के स्टारडम को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों कोई और स्टार शाहरुख जैसा स्टारडम नहीं पा सकता…

Suniel Shetty Says Yash Chopra Main Reason In Shah Rukh Khan Stardom He Is Like Ranbir Kapoor On Social Media
सुनील शेट्टी और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को इंडस्ट्री का आखिरी सुपरस्टार भी माना जाता है। शाहरुख की लोकप्रियता आज भी उतनी ही है। आज भी उनकी फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन आखिर ऐसा क्या है कि कोई और इंडियन स्टार शाहरुख जैसी लोकप्रियता और फैन फॉलोइंग हासिल नहीं कर पाया? इसको लेकर सुनील शेट्टी ने अपनी राय दी और बताया कि आखिर क्या है जो शाहरुख को बाकी कलाकारों से अलग बनाता है?

Trending Videos

शाहरुख के पास संगीत और यश चोपड़ा थे
राज शमानी के एक पॉडकास्ट में बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी से पूछा गया कि शाहरुख खान जैसी स्टारडम कोई और अभिनेता क्यों नहीं हासिल कर पाया? इस पर सुनील शेट्टी ने कहा कि क्योंकि उनके पास संगीत था।

विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में म्यूजिक का बहुत महत्व है। उनके साथ यश जी (यश चोपड़ा) थे और बेहतरीन गाने थे। अपने काम के प्रति उनकी लगन। लगातार खुद को नए रूप में ढालना, उनकी शालीनता। मानवीय दृष्टि से वे परिपूर्ण हैं।

वो जो सम्मान देते हैं और जिसकी अपेक्षा करते हैं, जरूरत पड़ने पर वो हमेशा मौजूद रहते हैं। वो सोशल मीडिया के चक्कर में नहीं पड़ते। वो पोस्ट करने में विश्वास नहीं रखते। उनमें पुराने जमाने का वो आकर्षण है, जो पहले के कई सितारों में हुआ करता था।

Suniel Shetty Says Yash Chopra Main Reason In Shah Rukh Khan Stardom He Is Like Ranbir Kapoor On Social Media
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया पर नजर नहीं आते शाहरुख
सुनील शेट्टी ने आगे आजकल के एक्टर्स की सोशल मीडिया पर बढ़ती निर्भरता पर कहा कि इस पीढ़ी के बच्चे मानते हैं कि सोशल मीडिया ही आगे बढ़ने का रास्ता है। खबरें फैलानी जरूरी हैं। लेकिन ये लोग ऐसे नहीं हैं।

रणबीर की तरह, शाहरुख का आकर्षण यही है कि वो सोशल मीडिया पर नजर नहीं आते। वो वहीं होते हैं जहां उनका काम होता है। उनका काम बोलता है, बाकी आप कल्पना कर सकते हैं।

Suniel Shetty Says Yash Chopra Main Reason In Shah Rukh Khan Stardom He Is Like Ranbir Kapoor On Social Media
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम -@ranbir_kapoor 82

सोशल मीडिया पर नहीं रणबीर कपूर
हालांकि, शाहरुख खान सोशल मीडिया पर मौजूद हैं और काफी एक्टिव भी रहते हैं। लेकिन वो इसका इस्तेमाल ज्यादातर अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के प्रमोशन के लिए करते हैं। जबकि रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर हैं ही नहीं।

हालांकि, रणबीर ने एक बार बताया था कि वो एक प्राइवेट अकाउंट से किसी और नाम से सोशल मीडिया देखते हैं, लेकिन इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल रणबीर अपने नाम से सोशल मीडिया पर मौजूद नहीं हैं।

Suniel Shetty Says Yash Chopra Main Reason In Shah Rukh Khan Stardom He Is Like Ranbir Kapoor On Social Media
फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
शाहरुख की ‘किंग’ का फैंस को है इंतजार
शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चाओं में हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, जयदीप अहलावत और अभिषेक बच्चन सरीखे कई अन्य स्टार्स भी दिखाई देंगे। यह फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed