सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajpal Yadav Replied To Director Priyadarshan For Saying He Is Poorly Educated Says I Am An Educated Person

‘मैं पढ़ा-लिखा हूं’, राजपाल यादव ने प्रियदर्शन की शिक्षा वाली टिप्पणी पर दिया जवाब; बोले- निर्देशक से गलती हुई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 02 Mar 2026 10:50 AM IST
विज्ञापन
सार

Rajpal Yadav: राजपाल यादव ने निर्देशक प्रियदर्शन की उस टिप्पणी पर जवाब दिया, जिसमें उन्होंने चेक बाउंस मामले के पीछे एक्टर की शिक्षा को वजह बताया था। जानिए राजपाल ने प्रियदर्शन पर क्या कुछ कहा…

Rajpal Yadav Replied To Director Priyadarshan For Saying He Is Poorly Educated Says I Am An Educated Person
राजपाल यादव और प्रियदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

चेक बाउंस मामले में अंतरिम बेल मिलने के बाद राजपाल यादव इन दिनों जेल से बाहर हैं। इस दौरान अभिनेता ने निर्देशक की प्रियदर्शन की उस प्रतिक्रिया पर टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने इस मामले को राजपाल यादव की कम शिक्षा से जोड़ा था। अब राजपाल यादव ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसका उनकी शिक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। साथ ही उन्होंने प्रियदर्शन पर भी कमेंट किया।

Trending Videos

दिग्गज भी कभी-कभी मुश्किलों में फंस जाते हैं
स्क्रीन के साथ बातचीत में राजपाल यादव ने प्रियदर्शन की टिप्पणी पर जवाब देते हुए कहा कि कम शिक्षा का यहां कोई लेना-देना नहीं है। यह पूरी तरह गलत है। मैं एक पढ़ा-लिखा व्यक्ति हूं। मैंने 11 से 55 साल की उम्र तक काम किया है। बड़े-बड़े दिग्गज भी कभी न कभी मुश्किलों में पड़ जाते हैं, लेकिन इसका शिक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। अगर मेरी शिक्षा कम होती, तो मैं इस इंडस्ट्री में 25-30 साल तक टिक नहीं पाता। इससे पहले प्रियदर्शन ने राजपाल यादव को नेक इंसान बताते हुए कहा था कि उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि के कारण उनसे एक गलती हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajpal Yadav Replied To Director Priyadarshan For Saying He Is Poorly Educated Says I Am An Educated Person
प्रियदर्शन और राजपाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

मैं प्रियदर्शन के बेटे जैसा
हालांकि, राजपाल यादव का कहना है कि इस टिप्पणी को लेकर उनके मन में कोई कड़वाहट नहीं है। एक्टर ने कहा कि मैं तीन निर्देशकों- राम गोपाल वर्मा, डेविड धवन और प्रियदर्शन का बहुत सम्मान करता हूं।

मैंने सिर्फ इन्हीं तीनों के साथ 50 से ज्यादा फिल्में की हैं। मैं प्रियन जी (प्रियदर्शन) के बेटे जैसा हूं। लेकिन प्रियन जी या कोई और पूरी कहानी नहीं जानता। इसलिए ऐसे फैसले मायने नहीं रखते।

Rajpal Yadav Replied To Director Priyadarshan For Saying He Is Poorly Educated Says I Am An Educated Person
राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम

मुझे काम मांगने की जरूरत नहीं
इस दौरान राजपाल यादव ने इस बात को खारिज किया कि उन्हें इंडस्ट्री से किसी विशेष मदद या सहानुभूति की जरूरत है। सोनू सूद द्वारा उन्हें काम देने की बात पर एक्टर ने कहा कि कृपया इस गलतफहमी से बाहर निकलें कि मुझे काम मांगना पड़ता है। काम मांगने में कोई शर्म नहीं है, लेकिन सिनेमा मेरा जुनून है। मैं इस तरह काम करता हूं कि काम मेरे साथ बना रहे।

 

Rajpal Yadav Replied To Director Priyadarshan For Saying He Is Poorly Educated Says I Am An Educated Person
भूत बंगला की शूटिंग हुई शुरू - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
‘भूत बंगला’ में नजर आएंगे राजपाल
वर्कफ्रंट की बात करें तो राजपाल यादव जल्द ही अक्षय कुमार के साथ ‘भूत बंगला’ में नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए वो एक बार फिर प्रियदर्शन के साथ काम कर रहे हैं। इसके अलावा वह ‘वेलकम टू द जंगल’ की बड़ी स्टारकास्ट का भी हिस्सा हैं।

वहीं ‘हैवान’ के अलावा दो वेब सीरीज और दो अन्य फिल्में भी राजपाल यादव की पाइपलाइन में हैं। हाल ही में उन्होंने यह भी घोषणा की कि उन्होंने अपना खुद का चैनल लॉन्च करके यूट्यूब पर डेब्यू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed