Dhurandhar Trailer: क्या कल रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर; जानिए क्या है दावों की सच्चाई
Dhurandhar The Revenge: फिल्म 'धुरंधर 2' की रिलीज को अब चंद दिन बाकी बचे हैं। इस बीच दर्शक इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे हैं कि ट्रेलर 03 मार्च को रिलीज होगा। क्या है सच्चाई? जानिए
विस्तार
रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' के सीक्वल का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब वह घड़ी भी एकदम नजदीक है, जब फिल्म सिनेमाघरों में सजेगी। फिलहाल चर्चा इसके ट्रेलर को लेकर चल रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि फिल्म का ट्रेलर होली के मौके पर मंगलवार 03 मार्च को रिलीज होगा। क्या वाकई ऐसा होगा? पढ़िए इस रिपोर्ट में
कल रिलीज नहीं होगा ट्रेलर
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' का दर्शकों पर खूब जादू चला। अब इसके सीक्वल को लेकर दर्शकों में क्रेज है। बात करें इसके ट्रेलर की तो फिल्म 'धुरंधर 2' का ट्रेलर 03 मार्च 2026 को रिलीज नहीं होगा। यह जानकारी ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की है। तरण आदर्श ने आज सोमवार को अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' का ट्रेलर कल रिलीज होगा? यह सच नहीं है। कई जगह ऐसी खबरें चल रही हैं 'धुरंधर 2' का ट्रेलर कल मंगलवार, 3 मार्च 2026 को रिलीज होगा। चलिए सच बताते हैं।
रश्मिका और विजय ने नए घर में की सत्यनारायण पूजा, दिखी वायरल वीडियो में दोनों की लाजवाब केमिस्ट्री
मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज को लेकर क्या कहा?
उन्होंने आगे लिखा है, 'मेकर्स ने कभी कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है कि फिल्म का ट्रेलर कल आएगा। मैंने जियो स्टूडियोज से बात की, जिन्होंने साफ किया कि जब वे ट्रेलर रिलीज करने के लिए तैयार होंगे, तब ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया जाएगा। तब तक इंतजार करें'। बता दें कि फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर यह 'टॉक्सिक' से टकराएगी।
#Xclusiv... 'DHURANDHAR THE REVENGE' TRAILER TOMORROW? NOT TRUE… A section of the media has been circulating reports that the trailer of the eagerly awaited #DhurandharTheRevenge will be unveiled tomorrow [Tuesday, 3 March 2026].
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 2, 2026
Let's set the record straight – the makers have… pic.twitter.com/trBYafzlIw
कमेंट
कमेंट X