सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonal Chauhan Share Update After Being Stranded in Dubai Amid US Iran Conflict I Am Safe Everything Control

‘पैनिक न फैलाएं’, दुबई में फंसी एक्ट्रेस सोनल चौहान ने दी अपडेट; कहा- ‘यहां स्थिति…’ PM मोदी से मांग चुकी मदद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 02 Mar 2026 10:21 AM IST
विज्ञापन
सार

Sonal Chauhan: अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच दुबई में फंसी अभिनेत्री सोनल चौहान ने अब स्थिति पर नई अपडेट दी है। जानिए एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा…

Sonal Chauhan Share Update After Being Stranded in Dubai Amid US Iran Conflict I Am Safe Everything Control
सोनल चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम-@sonalchauhan
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका-ईरान संघर्ष के बढ़ते तनाव के बीच हवाई उड़ानों में भी व्यवधान पड़ा है। इस कारण कई भारतीय स्टार्स भी दुबई में फंसे हैं और पीएम मोदी से मदद गुहार लगा रहे हैं। अभिनेत्री सोनल चौहान ने भी दुबई में फंसने के बाद पीएम मोदी से सोशल मीडिया पर मदद की अपील की थी। अब अभिनेत्री ने अपने फैंस को आश्वस्त किया है कि वह सुरक्षित हैं। सोशल मीडिया पर एक नए अपडेट में सोनल ने बताया कि दुबई में अब स्थिति कंट्रोल में है और उन्होंने सभी से न घबराने की अपील की है।

Trending Videos

स्थित नियंत्रण में हैं, पैनिक न फैलाएं
सोनल चौहान ने अपने इंस्टाग्राम एक नई स्टोरी साझा करके फैंस और शुंभचिंतकों को आश्वस्त किया कि वो अब सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि मुझे मैसेज करने और मेरा हालचाल पूछने वाले सभी लोगों को धन्यवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन




जवाब न दे पाने के लिए मुझे खेद है। आपकी चिंता मेरे लिए बहुत मायने रखती है। मैं सुरक्षित हूं और आपको विश्वास दिलाती हूं कि अधिकारी सभी की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। घबराने की कोई बात नहीं है।

यकीनन, दुबई दुनिया का सबसे सुरक्षित स्थान है। सभी की सुरक्षा और देखभाल की जा रही है। स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि घबराहट न फैलाएं। सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं।

Sonal Chauhan Share Update After Being Stranded in Dubai Amid US Iran Conflict I Am Safe Everything Control
सोनल चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम@sonalchauhan

सोनल ने पीएम मोदी से मांगी थी मदद
सोनल अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच वह दुबई में फंसी हुई हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संपर्क कर भारत में सुरक्षित वापसी के लिए सरकारी सहायता मांगी थी। इससे पहले शनिवार को सोनल ने इंस्टाग्राम पर भारतीय सरकार से अपील करते हुए अपनी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए मदद मांगी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया था कि वह इस समय दुबई में फंसी हुई हैं।

सोनल ने उस पोस्ट में लिखा था, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मैं मौजूदा संकट के बीच दुबई में फंसी हुई हूं। उड़ानें रद्द हो चुकी हैं और भारत लौटने का कोई स्पष्ट रास्ता नहीं दिख रहा है। मैं सरकार से मार्गदर्शन और सहायता चाहती हूं ताकि मैं सुरक्षित घर लौट सकूं। सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की सहायता और सुरक्षित वापसी के लिए मार्गदर्शन के लिए मैं अत्यंत आभारी रहूंगी।’

ईरान पर जारी है अमेरिका-इस्राइल का हमला
ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के संयुक्त सैन्य हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की भी मौत हो चुकी है। अभी भी दोनों देशों के बीच हमले लगातार जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed