KBC 14 Promo Video: केबीसी के मंच पर जया से लिपटकर रोने लगे अमिताभ, अभिषेक ने संभाली हॉट सीट की कमान
कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी)-14 के सेट पर जया बच्चन को अचानक देख अमिताभ भावुक हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
11 अक्टूबर को सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ बेहद खास होने वाला है। इस दिन केबीसी के सेट पर शो के होस्ट और अभिनय की दुनिया के बेताज बादशाह अमिताभ बच्चन का 80वां जन्मदिन मनाया जाएगा। जी हां, 11 अक्टूबर को बिग बी 80 साल के हो जाएंगे। यही कारण है कि सोनी टीवी, बिग बी के खास दिन को और खास बनाने के लिए विशेष प्लानिंग कर रहा है। सामने आए प्रोमो के मुताबिक शो में अभिषेक बच्चन और जया बच्चन आने वाले हैं। Alia Bhatt: रणबीर कपूर के प्यार में खोईं आलिया भट्ट, फैंस के साथ साझा कीं रोमांटिक तस्वीरें
सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का प्रोमो जारी करते हुए 11 अक्टूबर को होने वाले धमाल की एक झलक दिखाई गई है। केबीसी के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब अमिताभ, जया और अभिषेक बच्चन एक साथ शो का हिस्सा बनेंगे। प्रोमो में दिखाया गया है कि जब अमिताभ को इस बात का पता चलता है कि केबीसी के मंच पर उनकी पत्नी और बेटा विशेष मेहमान बनकर आए हैं तो वह भावुक हो जाते है। वह, शो में अपने बेटे और पत्नी का शानदार वेलकम करते हैं। Kamal Haasan: राजराजा चोलन के समय में नहीं थी हिंदू धर्म की अवधारणा, कमल हासन के इस बयान से मचा बवाल
हालांकि, शो के दौरान जया बच्चन कुछ ऐसा कह देती हैं, जिसे सुनकर अभिताभ भावुक हो जाते हैं। उनकी आंखें नम हो जाती हैं और वह अपने आंसू रोक नहीं पाते हैं। अमिताभ को रोता देख सेट पर मौजूद हर कोई भावुक हो जाता हैं। बता दें कि शो के दौरान बच्चन परिवार की स्पेशल बॉन्डिंग साफ नजर आती है। Amitabh Bachchan: क्या सच में अमिताभ बच्चन को बूढ़ा मानती हैं जया? जानिए किस वजह से कही थी ऐसी बात