फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   KBC 16 Junaid Khan Asks Amitabh Bachchan about his wedding Aamir Khan Shocked Read details Inside

KBC 16: जुनैद ने बिग बी से पूछा उनकी शादी से जुड़ा सवाल, सुनकर आमिर खान रह गए हैरान

Wed, 09 Oct 2024 12:41 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 09 Oct 2024 12:41 AM IST
सार

कौन बनेगा करोड़पति 16 का आगामी एपिसोड बहुत दिलचस्प होने वाला है। इसमें आमिर खान अपने बेटे जुनैद के साथ बिग बी के सवालों का जवाब देते हुए नजर आएंगे। 
 

विज्ञापन
KBC 16 Junaid Khan Asks Amitabh Bachchan about his wedding Aamir Khan Shocked Read details Inside
केबीसी 16 - फोटो : इंस्टाग्राम- सोनी टीवी

विस्तार

कौन बनेगा करोड़पति देश के सबसे लोकप्रिय शोज में से एक है। अमिताभ बच्चन की लाजवाब मेजबानी लोगों को इस शो से बांधे रखती है। समय-समय पर इसमें फिल्म सितारे भी नजर आते हैं। केबीसी के 16वें सीजन के एक एपिसोड में जल्द ही आमिर खान भी अपने बेटे जुनैद के साथ नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन

Devara Box Office Collection: 12 दिन में 250 करोड़ के पार ही पहुंच सकी देवरा, जानें दूसरे मंगलवार का कलेक्शन

विज्ञापन

नया प्रोमा आया सामने

इस एपिसोड के अब तक कई प्रोमो सामने आ चुके हैं, जिसे देखकर फैंस का उत्सुकता बढ़ गई है। हाल ही में सोनी टीवी की ओर से इस शो का एक नया प्रोमा जारी किया गया है। इस छोटे से वीडियो में तीनों सितारे जमकर हंसी-मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे शादी पर बात करते नजर आते हैं, जिसे सुनकर दर्शक भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जुनैद ने पूछा मासूमियत भरा सवाल

वीडियो में जुनैद खान अमिताभ से मासूमियत से पूछते हैं, "सर, आप अपनी शादी में नर्वस थे या एक्साइटेड?" अमिताभ की शुरुआती प्रतिक्रिया हैरानी भरी थी। वह कुछ कह पाते तभी आमिर ने बीच में ही जुनैद को मजाकिया अंदाज में टोकते हुए कहा,  "ऐसे सवाल नहीं पूछे जाते। कुछ भी पूछता है...।" 

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)



हैरान रह गए आमिर खान

इसके बाद बिग बी ने भी जुनैत से व्यंग्यात्मक अंदाज में पूछा, "आपकी शादी हुई नहीं है अभी, लेकिन आपके मन में कोई है क्या?" जुनैद ने बिना किसी हिचकिचाहट इस पर जवाब देते हुए कहा, "बाद में बात करते हैं सर।" बेटे की यह बात सुनकर आमिर हैरान रह गए और वहां मौजूद लोगों की हंसी छूट गई। केबीसी 16 की बात करें तो यह शो सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होता है और यह सोनीलिव पर भी उपलब्ध है।
National Film Awards: 'ऊंचाई' बनाने के लिए सूरज बड़जात्या नहीं थे तैयार, बिग बी की सहमति के बाद शुरू किया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed