फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kela awards will anounce today

पढ़िए गोल्डेन केला अवार्ड्स की नामिनेशन लिस्ट

Wed, 18 Feb 2015 05:18 PM IST
Updated Wed, 18 Feb 2015 05:18 PM IST
विज्ञापन
kela awards will anounce today

बॉलीवुड के सातवें केला अवार्ड 18 फरवरी को घोषित होने वाले हैं। इन पुरस्कारों के लिए नॉमीनेशन हो चुके हैं। हम आपको बता रहे हैं यह अवार्ड क्यों और किस कैटेगरी को दिए जाएंगे।

विज्ञापन


वैसे यह अवार्ड पाकर हीरो-हीरोइन खुशी में नहीं बल्कि गम में डूब जाएंगे। जानिए कैटेगरी और नॉमीनेशन की पूरी जानकारी।

ये हैं सबसे 'बुरे हीरो' के नॉमनी

kela awards will anounce today

इस कैटेगिरी में उन हीरोज का नाम है जिनको सबेस बुरे यानी वर्स्ट हीरोज की कैटेगरी में नामांकन मिला है। इसमें अर्जुन कपूर 'गुंडे', सैफ अली खान 'हमशक्ल', रानी मुखर्जी 'मर्दानी', सलमान खान 'जय हो' और 'किक' और अजय देवगन 'एक्‍शन जैक्सन' के लिए नॉमीनेट हुए हैं।

इनमें से कई ऐसी फिल्में हैं जो बॉक्स ऑफिस पर तो औंधे मुंह गिरी हीं, आलोचकों ने भी इन फिल्मों और उसके अभिनेताओं को जमकर कोसा। अब इन हीरोज को देखकर आप ही बताइए कि आप किसे देंगे सबसे बुरे हीरो का तमगा।

हंसी की बात यह है कि मर्दानी के बाद रानी मुखर्जी को भी मेल कैटेगिरी में नॉमीनेट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब आप ही चुने सबसे बुरी हीरोइन

kela awards will anounce today

कैटरीना कैफ को 'बैंग-बैंग', तमन्ना को 'एंटरटेंमेंट', सोनाक्षी सिन्हा' को एक्‍शन जैक्सन' और जैकलीन 'किक' में हीरोइन रहीं थीं।

अब इन सभी में टक्कर किसी बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड को लेकर नहीं है बल्कि वर्स्ट एक्ट्रेस को लेकर है। मजेदार बात यह है कि इस कैटेगरी में सोनम भी नॉमिनी है, और अब तक उन्हें जो कुछ भी किया है, वह सब दांव पर है।

आप भी छांटिए अपनी सबसे पसंदीदा बुरी हीरोइन को।

विज्ञापन

किस फिल्म ने दुखाया आपका सबसे ज्यादा सिर

kela awards will anounce today

किक, बैंग बैंग, एक्‍शन जैक्सन, हमशक्ल या हैप्पी न्यू ईयर, पिछले साल अगर इनमें से किसी फिल्म ने आपका सिर सबसे ज्यादा दुखाया हो या जिसे देखकर आप कह सकें कि इस फिल्म को मिलना चाहिए केला तो जल्दी से चुन डालें किसी एक फिल्म का नाम।

वैसे आयोजक किसे देंगे केला अवार्ड ये तो आज ही पता चल पाएगा।

सबसे बुरा डायरेक्टर कौन?

kela awards will anounce today

सबसे बुरे डायरेक्टर के नामीनेशन हैं साजिद खान 'हमशक्ल' के लिए, प्रभु देवा 'एक्‍शन जैक्सन' के लिए, रोहित शेट्टी 'सिंघम रिटर्न' के लिए, साजिद नाडियावाला 'किक' के लिए, आनंद बैंग-बैंग के लिए और सोहेल खान 'जय हो' के लिए।

अब देखते हैं सबसे बुरी फिल्म के डायरेक्‍शन का खिताब कौन जीतता है।

सबसे नया सदस्य जिसे मिलेगा केला अवार्ड

kela awards will anounce today

वर्स्ट डेब्यू करने की होड़ मे टाइगर श्राफ 'हीरोपंती', मिष्ठी और कार्तिक तिवारी 'कांची', डेजी शाह 'जय हो' और 'यारियां' की पूरी स्टारकास्ट के नाम सबसे आगे हैं।

'बावरा हो गए है के' के नॉमिनी

kela awards will anounce today

केला अवार्ड में एक कैटेगरी ऐसी रखी गई है 'जिसे बावरा हो गए है के' अवार्ड दिया जाएगा। इस कैटेगरी में राम कपूर एवं सैफ अली खान का 'हमशक्ल' के लिए, नवाजुद्दीन का 'किक' के ‌लिए, राज का 'हैप्पी एंडिंग' आदि के ‌लिए नाम शामिल हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed