फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kesari Chapter 2 Actor Akshay Kumar Shared Post On 106th Anniversary of Jallianwala Bagh Massacre

Akshay Kumar: जलियांवाला बाग हत्याकांड की 106वीं बरसी पर अक्षय की खास पोस्ट, बोले- न भूला गया, न माफ किया गया

Sun, 13 Apr 2025 11:11 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 13 Apr 2025 11:11 AM IST
सार

Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार जल्द ही 'केसरी चैप्टर 2' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उन्होंने वकील सी शंकर नायर की भूमिका निभाई है। हाल ही में अभिनेता ने जालियांवाला बाग हत्याकांड पर एक खास सोशल मीडिया पोस्ट की है। आइए जानते हैं इस बारे में...

विज्ञापन
Kesari Chapter 2 Actor Akshay Kumar Shared Post On 106th Anniversary of Jallianwala Bagh Massacre
केसरी चैप्टर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@dharmamovies

विस्तार

जलियांवाला बाग हत्याकांड की 106वीं बरसी पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने उन शहीदों को याद किया, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपनी जान गंवाई। इस मौके पर अक्षय ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें लिखा था, “न भूला गया, न माफ किया गया।” 
विज्ञापन

Spirit: प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर आया बड़ा अपडेट, सुनकर फैंस भी हो जाएंगे खुश
विज्ञापन



हजारों निर्दोष लोगों ने गंवाई थी जान

अक्षय की यह पोस्ट जलियांवाला बाग की उस दुखद घटना को लेकर है, जब बैसाखी के दिन शांतिपूर्ण सभा में शामिल लोग ब्रिटिश सेना की क्रूरता का शिकार बने। इसमें सैकड़ों निर्दोष लोग मारे गए और हजारों घायल हुए। अक्षय ने अपने इस पोस्ट के जरिए न केवल शहीदों को याद किया, बल्कि आज की पीढ़ी को इतिहास के इस काले अध्याय से जोड़ने की कोशिश की है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


अक्षय बखूबी निभाते हैं देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी

अक्षय कुमार हमेशा से देशभक्ति और सामाजिक मुद्दों को अपने काम के जरिए सामने लाते हैं। चाहे उनकी फिल्में हों या फिर सोशल मीडिया पर उनके संदेश, वह देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हैं। जलियांवाला बाग की बरसी पर उनका यह वीडियो भी उसी जज्बे का हिस्सा है। 
Pawan Kalyan: बेटे के साथ हुए हादसे में मदद के लिए पीएम को दिया धन्यवाद, एक्टर बोले- जल्दी कार्यवाही..

विज्ञापन

‘ओ शेरा’ गाने ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता 

‘केसरी चैप्टर 2’ का पहला गाना ‘ओ शेरा (तीर ते ताज)’ हाल ही में (12 अप्रैल, 2025) को रिलीज हुआ, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। यह गाना देशभक्ति और साहस की भावना से भरपूर है। सोशल मीडिया पर प्रशंसक इस गाने की काफी ज्यादा तारीफ कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zee Music Company (@zeemusiccompany)


फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

‘केसरी चैप्टर 2’ में अक्षय कुमार के साथ आर माधवन और अनन्या पांडे भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म में माधवन नेविल मैककिनले की भूमिका में हैं, जबकि अनन्या पांडे दिलरीत गिल के किरदार में दिखेंगी। फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed