Khakee: The Bengal Chapter: इस दिन जारी होगा 'खाकी द बंगाल चैप्टर' का ट्रेलर, मजेदार अंदाज में किया गया एलान
राजनीतिक थ्रिलर सीरीज 'खाकी' की अगली किस्त 'खाकी: द बंगाल चैप्टर' इस महीने के अंत नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। वहीं, अब निर्माताओं ने सीरीज के ट्रेलर की रिलीज डेट का खुलासा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीरज पांडे की नई राजनीतिक सीरीज 'खाकी: द बंगाल चैप्टर' इस महीने ही ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। बीते दिन यानी सोमवार को निर्माताओं ने सीरीज की रिलीज डेट का एलान किया था। वहीं, अब मजेदार अंदाज में सीरीज का प्रचार करते हुए इसके कलाकारों ने 'खाकी: द बंगाल चैप्टर' के ट्रेलर की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है।
इस दिन आएगा ट्रेलर
नेटफ्लिक्स ने एक दिलचस्प पोस्ट के साथ ट्रेलर रिलीज की घोषणा की, जिसमें कलाकारों को 'बंगाल की बे' कहा गया और एक रोमांचक अनुभव का वादा किया गया। बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर सीरीज 'खाकी: द बंगाल चैप्टर' का ट्रेलर बुधवार, 5 मार्च, 2025 को रिलीज होगा। नीरज पांडे द्वारा निर्मित और राजेश पांडे द्वारा निर्देशित यह आगामी नेटफ्लिक्स सीरीज 'खाकी: द बिहार चैप्टर' का स्पिन-ऑफ है, जिसकी कहानी पश्चिम बंगाल में सेट है।
सीरीज के कलाकार
जीनत, प्रोसेनजीत चटर्जी, शाश्वत चटर्जी, परमब्रत चट्टोपाध्याय, ऋत्विक भौमिक, आदिल खान, चित्रांगदा सिंह, पूजा चोपड़ा, आकांक्षा सिंह, मिमोह चक्रवर्ती और अन्य सहित सितारों से सजी टोली अपराध, राजनीति और लीगल ड्रामा से भरी एक हाई-ऑक्टेन कहानी पेश करने के लिए तैयार है। 'खाकी: द बंगाल चैप्टर' की धमाकेदार कहानी के केंद्र में बंगाली सिनेमा के दिग्गज जीत और प्रोसेनजीत हैं, जिन्हें उनके प्रशंसक प्यार से बॉस और बुम्बा दा के नाम से जानते हैं।
इस दिन रिलीज होगी सीरीज
इससे पहले सीरीज के दो सितारे जीत मदनानी और प्रोसेनजीत चटर्जी ने मजाकिया अंदाज में शो की तारीख की घोषणा की थी। प्रोमो वीडियो को एक साथ रिकॉर्ड करते हुए बंगाली सुपरस्टार्स ने आगे एक धमाकेदार सहयोग का वादा किया। इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा था, 'बॉस और बंबा दा की दहाड़ सुनने के लिए हो जाइए तैयार। 20 मार्च को नेटफ्लिक्स पर आने वाली खाकी: द बंगाल चैप्टर देखें।'
Urvashi Rautela: बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस जिसने गार्डेन की तरह पहनी ड्रेस…, फिर ट्रोलर्स के निशाने पर उर्वशी