सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   khosla ka ghosla 2 release date announced anupam kher boman irani film release on raksha bandhan

अनुपम खेर और बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की तय हुई रिलीज डेट, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 13 Mar 2026 11:55 AM IST
विज्ञापन
सार

Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: फिल्म 'खोसला का घोसला' के सीक्वल ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज तारीख तय कर दी गई है। फिल्म में अनुपम खेर, बोमन ईरानी के अलावा रवि किशन भी नजर आएंगे।

 

khosla ka ghosla 2 release date announced anupam kher boman irani film release on raksha bandhan
खोसला का घोसला 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

साल 2006 में रिलीज हुई कल्ट क्लासिक 'खोसला का घोसला' दर्शकों को काफी पसंद आई थी। वहीं अब इसके सीक्वल की अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्सहित हैं। निर्माताओं ने अब इसकी रिलीज डेट भी कंफर्म कर दी है। जानें यह फिल्म सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी।

Trending Videos

कब रिलीज होगी ‘खोसला का घोसला 2’
‘खोसला का घोसला’ की रिलीज के 20 साल बाद ‘खोसला का घोसला 2’ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। निर्माताओं ने फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट भी तय कर दी है। दरअसल, यह फिल्म इस साल अगस्त में रक्षा बंधन के मौके पर रिलीज होगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की पोस्ट के अनुसार, ‘खोसला का घोसला 2’, 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर के कैप्शन में लिखा, 'कल्ट क्लासिक रिटर्न्स- खोसला का घोसला 2।'

विज्ञापन
विज्ञापन

'खोसला का घोंसला 2' की स्टार कास्ट
'खोसला का घोंसला 2', 28 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली है। इस बहुप्रतीक्षित कॉमेडी सीक्वल में अनुपम खेर, बोमन ईरानी, विनय पाठक, रणवीर शौरी, तारा शर्मा, किरण जुनेजा और रवि किशन भी शामिल हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत भागिया ने किया है। यह फिल्म 2006 की कल्ट क्लासिक फिल्म 'खोसला का घोंसला' का सीक्वल है। 

‘खोसला का घोंसला’ के बारे में
ओरिजिनल फिल्म ‘खोसला का घोंसला’ 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दिबाकर बनर्जी ने डायरेक्ट किया था। यह अपनी हल्की-फुल्की कहानी और दमदार एक्टिंग की वजह से दर्शकों को बेहद पसंद आई। इस फिल्म में प्रॉपर्टी स्कैम और पारिवारिक झगड़ों जैसे मुद्दों पर आसान लेकिन मजेदार तरीके से पेश किया गया। 


यह भी पढ़ें: 'रामायण' की कौशल्या ने शेयर की रणबीर कपूर के साथ तस्वीर, बताईं तीन महत्वपूर्ण बातें; लिखा- 'लव यू आरके'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed