फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kiara advani entry in hrithik roshan and jr ntr war 2 reports know about actress reaction

War 2: जूनियर एनटीआर के बाद अब 'वॉर 2' में हुई कियारा आडवाणी की एंट्री! एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

Tue, 18 Jul 2023 01:19 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 18 Jul 2023 01:19 PM IST
सार

वॉर 2 में ऋतिक के साथ जूनियर एनटीआर नजर आने वाले हैं। हाल ही में ये भी खबरें थीं कि इसमें कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली हैं। अब कियारा ने इसपर चुप्पी तोड़ी है। 

विज्ञापन
kiara advani entry in hrithik roshan and jr ntr war 2 reports know about actress reaction
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जब से यशराज फिल्म्स ने 'पठान' की रिलीज से पहले अपनी स्पाई फिल्म की घोषणा की है, तब से 'वॉर 2' को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं। फिल्म की पहली किस्त ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया था। सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन नजर आए थे। अब खबर है कि वॉर 2 में ऋतिक के साथ जूनियर एनटीआर नजर आने वाले हैं। हाल ही में ये भी खबरें थीं कि इसमें कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली हैं। अब कियारा ने इसपर चुप्पी तोड़ी है। 

विज्ञापन

कियारा ने दिया यह जवाब
रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा कहा गया है कि कियारा आडवाणी को वॉर 2 फिल्म में लिया गया है। कियारा जब हाल ही में एक फिल्मी इवेंट के दौरान नजर आईं तो उनसे 'वॉर 2' के बारे में सवाल पूछा गया। इसके जवाब में कियारा बस मुस्कुराईं और चुप्पी साधे रहीं। उन्होंने आगे बताया कि प्रोडक्शन हाउस द्वारा आधिकारिक घोषणा किए जाने तक वह आगे कुछ नहीं बोल सकतीं। खैर, इससे कियारा के फैंस को एक हिंट मिल गया है जो कि एक अच्छी खबर है।

इसे भी पढ़ें- Priyanka Chopra: जब शाहरुख ने नेशनल टीवी पर प्रियंका से कहा- 'मुझसे शादी करोगी', ऐसा था अभिनेत्री का रिएक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

ये फिल्में लेकर आ रहे हैं सिद्धार्थ
वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल, सिद्धार्थ आनंद 'फाइटर' पर काम कर रहे हैं, जो जनवरी 2024 में रिलीज होगी। इसके बाद निर्देशक 'वॉर 2' पर काम शुरू कर सकते हैं। उनके पास अभी 'टाइगर वर्सेज पठान' भी है। बता दें कि सिद्धार्थ आनंद की 'फाइटर' में ऋतिक और अनिल कपूर के साथ दीपिका पादुकोण भी हैं। 

विज्ञापन

कियारा की फिल्में
वहीं कियारा आडवाणी के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म सत्यप्रेम की कथा रिलीज हुई है। इस फिल्म में दोबारा कार्तिक के साथ उनकी जोड़ी नजर आ रही है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक कलेक्शन कर रही है। हालांकि मिशन इम्पॉसिबल 7 के आने के बाद से फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed