फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   King Uncle star Pooja Ruparel reveals Vikram Vedha fame Hrithik Roshan was not favored as assistant director

Pooja Ruparel: पूजा रूपारेल ने 'किंग अंकल' के शूटिंग पलों को किया याद, ऋतिक-टाइगर को लेकर कही यह बात

Sun, 22 Oct 2023 06:35 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 22 Oct 2023 06:35 PM IST
सार

फिल्म किंग अंकल में ऋतिक रोशन ने सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था। पूजा रूपारेल ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान ऋतिक रोशन को कोई खास तरजीह नहीं मिलती थी।

विज्ञापन
King Uncle star Pooja Ruparel reveals Vikram Vedha fame Hrithik Roshan was not favored as assistant director
फिल्म 'किंग अंकल' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा रूपारेल ने राकेश रोशन की फिल्म 'किंग अंकल' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अभिनेत्री ने हाल ही में फिल्म के निर्माण के दौरान अपने अनुभवों के बारे में बताया है। इसके साथ ही उन्होंने ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ से जुड़ी दिलचस्प बातें भी बताई हैं। उन
विज्ञापन


ऋतिक रोशन पर क्या बोलीं अभिनेत्री
यह फिल्म साल 1993 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था। पूजा रूपारेल ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान ऋतिक रोशन को कोई खास तरजीह नहीं मिलती थी। वह एक अलग होटल में अन्य सहायक निर्देशकों के साथ रहते थे।  
विज्ञापन


TV Celebs: टीवी की ये मशहूर अभिनेत्रियां साउथ फिल्मों में भी बिखेर चुकी हैं जलवा, लिस्ट में बड़े नाम शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा ने की ऋतिक की तारीफ
एक बातचीत के दौरान पूजा रूपारेल ने हाल ही में बताया कि 'मुझे कहना होगा, राकेश जी ने वास्तव में अपने बेटे को अच्छी तरह सिखाया है।' उन्होंने बताया कि ऋतिक शांत स्वभाव के थे, जब भी वह डांस करते थे वह अविश्वसनीय था। अभिनेत्री ने कहा, 'ऋतिक शांत स्वभाव के थे, लेकिन वह एक अविश्वसनीय डांसर थे और मैंने एक बार सेट पर उन्हें डांस करते हुए देखा था। तब मैंने कहा भी था वाह, क्याब्रेक डांस करते हैं।'

टाइगर को लेकर कही ये बात
इसके साथ ही पूजा रूपारेल ने बातचीत के दौरान टाइगर श्रॉफ के बारे में भी बात की है। उस समय टाइगर काफी छोटे थे, वह जैकी श्रॉफ के साथ फिल्म के सेट पर जाते थे। अभिनेत्री ने टाइगर को लेकर कहा, वह उस समय बहुत छोटे थे, मुश्किल से सिर्फ दो या तीन साल के थे, जो अपने पहले शब्द को सीख रहे थे। उन्बोंने बताया कि जैकी श्रॉफ उन्हें मजाकिया शब्द सीखाते थे और एक कमरे में ले जाते थे जहां उनकी आवाज गूंजती थी और उनसे वे शब्द बोलने को कहते थे। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ के अलावा शाहरुख खान भी अहम किरदार में थे।  

Kangana Ranaut: दिल्ली की लव कुश रामलीला में रावण दहन करेंगी कंगना रणौत, दशहरा उत्सव का हिस्सा बनेंगी एक्ट्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed