{"_id":"672b55c0edcd38e48d056cb5","slug":"kiran-rao-celebrates-her-happy-birthday-on-7-november-know-more-her-love-story-with-aamir-khan-as-per-report-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kiran Rao: किरण राव के साथ आमिर खान की प्रेम कहानी कैसे हुई शुरू-खत्म, जानें पूरी कहानी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kiran Rao: किरण राव के साथ आमिर खान की प्रेम कहानी कैसे हुई शुरू-खत्म, जानें पूरी कहानी
Thu, 07 Nov 2024 12:12 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:12 PM IST
सार
बॉलीवुड की प्रसिद्ध फिल्म निर्माता, पटकथा लेखक और निर्देशक किरण राव का आज जन्मदिन है। किरण को हिंदी सिनेमा में बेहतरीन काम के लिए जाना जाता है। आज किरण अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर जानते हैं किरण के बारे में दिलचस्प बातें।
विज्ञापन
आमिर खान-किरण राव
- फोटो : इंस्टाग्राम@raodyness
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने किरण राव से दूसरी शादी की थी। दोनों ने 28 दिसंबर, 2005 को शादी की थी और साल 2021 में तलाक लेने का फैसला किया था, जैसे ही दोनों ने तलाक का ऐलान किया था, इंडस्ट्री में जैसे हलचल मच गई थी। कपल के तलाक से इनके फैंस और दोस्त काफी निराश हुए थे। वैसे अब किरण और आमिर बॉलीवुड के एक्स कपल की गिनती में आते हैं, लेकिन दोनों की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है।
किरण राव का जन्म
किरण राव का जन्म 7 नवंबर 1973 को बैंगलोर, भारत में हुआ था। किरण आज बॉलीवुड का जाना-माना नाम हैं। आज किरण अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। फिल्म इंड्स्ट्री में पिछले कई सालों से किरण एक फिल्म निर्माता या निर्देशक के रूप में ही नहीं बल्कि एक बेहतरीन स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर भी शानदार काम कर रही हैं।
आमिर की फैन थीं किरण
किरण राव बचपन से ही आमिर खान की फैन रही हैं। हालांकि, उन दिनों शायद ही उन्होंने सोचा होगा कि वह कभी आमिर खान की पत्नी बन सकती हैं। किरण ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे जब 14 साल की थीं, तब उन्होंने आमिर की फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ देखी थी और वह उनकी फैन बन गई थीं।
विज्ञापन
कैसे हुई दोस्ती और फिर हुआ प्यार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, किरण की आमिर खान से दोस्ती फिल्म लगान के वक्त से हुई थी, जिसमें उन्होंने आशुतोष गोवारिकर के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। धीरे-धीरे दोनों की यह दोस्ती प्यार में बदल गई। आमिर को खुशमिजाज किरण का स्वभाव काफी पसंद आया। खास बात यह है कि किरण ने लगान से अपने करियर की शुरुआत की और यहीं से उन्हें अपना पहला प्यार मिला। इसके बाद दोनों ने साथ में लिव इन में रहने का फैसला किया था। किरण ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, “आमिर और मैं शादी से पहले एक साल तक साथ रहे और ईमानदारी से कहूं तो, हमने ऐसा इसलिए किया क्योंकि माता-पिता चाहते थे।'' इसके बाद किरण की बतौर निर्देशक पहली फिल्म धोबी घाट थी, जो 2011 में आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले रिलीज हुई थी