फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kirti Sanon And Sushant Rajpoot Will Recreate The Scene For 'Raabta' From Shahrukh And Kajol's DDLJ

'राब्ता' में शाहरुख की तरह हाथ बढ़ाएंगे सुशांत, क्या कृति को मिलेगी ट्रेन?

Tue, 25 Apr 2017 11:29 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Tue, 25 Apr 2017 11:29 AM IST
विज्ञापन
Kirti Sanon And Sushant Rajpoot Will Recreate The Scene For 'Raabta' From Shahrukh And Kajol's DDLJ
'राब्ता' बेस्ट सीन्स - फोटो : YouTube
'दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे' के फैंस की कमी नहीं है। फिल्म आए कई साल हो चुके हैं लेकिन आज के युवाओं में भी फिल्म की दीवानगी वैसी ही है। सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन अपनी आने वाली फिल्म 'राब्ता' में इस फिल्म का एक फेमस सीन दोहराने वाले हैं। 
विज्ञापन


'डीडीएलजे' के स्टेशन वाले सीन को 'राब्ता' के लिए शूट किया गया है। जहां काजोल और शाहरुख खान की भूमिका में सुशांत और कृति नजर आएंगे। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- PHOTOS: बोल्डनेस के मामले में अच्छे-अच्छों को मात देती हैं जहीर खान की मंगेतर सागरिका
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनेश विजन की फिल्म 'राब्ता' में सुशांत और कृति को रेलवे स्टेशन का एक सीन स्क्रिप्ट के अनुसार शूट करना था जिसे लेकर चर्चा की जा रही थी। शूटिंग के दिन कृति ने सुझाव दिया कि 'डीडीएलजे' वाले सीन अपनी फिल्म के लिए दोबारा शूट कर लेते हैं। कृति इस सीन के लिए इतनी एक्साइटेड थीं कि उन्होंने कैसे भी कर डायरेक्टर को मना लिया। 


सबसे मजेदार बात ये है कि इस सीन को मस्ती-मस्ती में शूट किया गया था लेकिन बाद में इसे फिल्म में ले लिया गया। इस सीन में ये दिखाने की कोशिश की गई है कि कृति आखिरी बार अपने प्रेमी को देखना चाहती हैं। 

इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। फिल्म दो जन्मों के प्रेम पर आधारित है। ये फिल्म 9 जून को रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर और गानों को काफी पसंद किया जा रहा है। इस सीन के बारे में जानने के बाद दर्शकों में फिल्म के लिए उत्साह बढ़ गया है। 

इसे भी पढ़ें- 'बिग बॉस' के बाद अब इस टीवी शो को होस्ट करेंगे सलमान खान

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed