फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   know the reason why varun dhawan and janhvi kapoor bawal release on ott

Bawal: ओटीटी पर क्यों रिलीज हो रही वरुण धवन की 'बवाल', साजिद नाडियाडवाला ने कितने में किया सौदा

Thu, 29 Jun 2023 02:25 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 29 Jun 2023 02:25 PM IST
सार

खबरों के मुताबिक साजिद नाडियाडवाला को फिल्म के डायरेक्ट-टू-डिजिटल प्रीमियर के लिए अमेजन प्राइम वीडियो से बहुत अच्छी डील मिली है।

विज्ञापन
know the reason why varun dhawan and janhvi kapoor bawal release on ott
बवाल फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जाहन्वी कपूर और वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बवाल को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि यह फिल्म थिएटर्स में नहीं बल्कि बल्कि सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी। फिर कुछ समय के बाद पता चला कि बवाल 21 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। बता दें कि वर्ल्ड वॉर 2 के प्लॉट पर बनी इस फिल्म का निर्देशन दंगल के लिए जाने जाने वाले नितेश तिवारी ने किया है। अब इस फिल्म को लेकर नया अपडेट आया है और बताया गया है कि आखिर मेकर्स ने इसको ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला क्यों किया।

विज्ञापन

कितने का हुआ सौदा
खबरों के मुताबिक साजिद नाडियाडवाला को फिल्म के डायरेक्ट-टू-डिजिटल प्रीमियर के लिए अमेजन प्राइम वीडियो से बहुत अच्छी डील मिली है। ऐसे समय में जब ओटीटी का बाजार चरमरा रहा है उस वक्त साजिद नाडियाडवाला को अमेजॉन प्राइम वीडियो से 110 करोड़ रुपये का सौदा मिला। जैसा कि सभी जानते हैं, बवाल कॉमर्शियल फिल्म नहीं है और अमेजॉन की ओर से ऑफर दिया गया है। 


इसे भी पढ़ें- R Balki: लस्ट स्टोरीज 2 के इस भाग को देखने के बाद परिवारों में इंटीमेसी पर खुलकर होगी बात, आर बाल्कि का दावा
विज्ञापन
विज्ञापन

पेरिस में होगा वर्ल्ड प्रीमियर
खबरों के अनुसार जाहन्वी और वरुण भी इस फैसले से सहमत है। बता दें कि इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर पेरिस में होगा और 200 देशों में भी फिल्म का प्रीमियर होगा। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित, बवाल जुड़वा 2 और कलंक के बाद वरुण धवन और साजिद नाडियाडवाला तीसरी बार साथ आ रहे हैं। यह फिल्म 21 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। 

विज्ञापन

वर्कफ्रंट
वरुण धवन की वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म भेड़िया थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं जान्हवी की पिछली फिल्म गुड लक जैरी थी जो कि ओटीटी पर ही रिलीज हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed