Koffee With Karan 7: कार्तिक आर्यन ने नहीं देखा कॉफी विद करण! लेकिन, रणवीर की इस बात से हैं बेहद खुश
करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 7' के पहले एपिसोड में अभिनेता रणवीर सिंह ने आलिया भट्ट के साथ शिरकत की। शो में वह कार्तिक आर्यन की मिमिक्री करते नजर आए। अब इस पर कार्तिक की प्रतिक्रिया सामने आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 7' के पहले एपिसोड में अभिनेता रणवीर सिंह ने आलिया भट्ट के साथ शिरकत की। इस दौरान रणवीर अपने चिर-परिजित अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आए। शो में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई दिलचस्प बातें भी साझा कीं। साथ ही वह कई सितारों की मिमिक्री करते नजर आए। फैंस को उनका यह स्टाइल फैंस को बहुत पसंद आया था। इस दौरान रणवीर ने अभिनेता कार्तिक आर्यन की भी मिमिक्री की। अब इस पर आर्यन खान की प्रतिक्रिया सामने आई है।
रणवीर ने की कई स्टार्स की मिमिक्री
बता दें कि 'कॉफी विद करण' के सातवें सीजन के पहले एपिसोड में रणवीर काफी अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने ऋतिक रोशन, कार्तिक आर्यन और वरुण धवन सहित कई स्टार्स की मिमिक्री की थी। रणवीर के मिमिक्री स्टाइल पर अब कार्तिक आर्यन की प्रतिक्रिया आई है।
कार्तिक को पसंद आया अंदाज
हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान जब कार्तिक से पूछा गया कि क्या उन्होंने 'कॉफी विद करण 7' में रणवीर के अभिनय को देखा और क्या उन्हें यह पसंद आया? इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें रणवीर का अभिनय पसंद आया और उन्हें खुशी है कि वह उनके वीडियो देख रहे हैं। कार्तिक ने कहा, 'मैंने एपिसोड नहीं देखा, लेकिन मैंने रणवीर का वीडियो देखा है। यह खुशी की बात है कि वह मेरे वीडियो देख रहे हैं। कार्तिक ने कहा, 'उनकी मिमिक्री अच्छी थी। इसे देखकर खुशी हुई।'
इन फिल्मों में आएंगे नजर
बता दें कि इस वक्त कार्तिक आर्यन के सितारे बुलंदी पर हैं। उनकी पिछली फिल्म 'भूल भुलैया 2' जबरदस्त हिट रही है। काम की बात करें तो कार्तिक जल्द ही फिल्म 'शहजादा' में नजर आएंगे। इसमें वह अभिनेत्री कृति सेनन के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास हंसल मेहता की 'कैप्टन इंडिया' है। साथ ही वह समीर विद्वांस की भी एक फिल्म में नजर आएंगे, जिसका टाइटल अभी तय नहीं है।