'कलंक' में कहर ढाएंगी कृति, कुछ ऐसे दिखाएंगी अपना जलवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन जल्द ही फिल्म 'कलंक' में दिखेंगी। बताया जा रहा है कि वह इस फिल्म में एक खास गाने में डांस करती दिखाई देंगी। फिलहाल गाने को लेकर कोई खुलासा अभी नहीं हुआ है लेकिन वह इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। कृति ने इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह कत्थक करती नजर आई थीं। कृति की डांस की प्रतिभा से बॉलीवुड के कई लोग उनके कायल हैं।
कृति ने खुद लिखा है कि कलंक के एक सुपर स्पेशल गाने के जरिए धर्मा फिल्म्स के साथ जुड़कर वह काफी खुश महसूस कर रही हैं। धर्मा फिल्म्स के साथ यह उनकी पहली फिल्म होगी। वह फिल्म की टीम से जुड़कर खुश हैं। इस फिल्म में संजय दत्त, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। अभिषेक वर्मन फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। यह फिल्म 19 अप्रैल 2019 को रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि यदि यह गाना हिट हुआ तो बॉलीवुड में कृति सेनन की डिमांड और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। ऐसे में देखना यह है कि यह गाना फिल्म को हिट बनाने में कितना कारगर साबित होता है।