फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   KRK Support Rajpal Yadav Promising Rs 10 lakh Aid After Sonu Sood Appeal To Help Bollywood

सोनू सूद के बाद केआरके भी राजपाल के सपोर्ट में उतरे, 10 लाख की मदद का वादा; FWICE ने की एकजुट होने की अपील

Wed, 11 Feb 2026 11:54 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 11 Feb 2026 11:54 AM IST
सार

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव इन दिनों मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं, वह एक चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में हैं। पैसे ना चुका पाने के कारण उन्हें यह सजा काटनी पड़ रही है। हाल ही में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने राजपाल की मदद की है। इसी बीच केआरके भी अभिनेता की मदद करने की बात कह रहे हैं। 

विज्ञापन
KRK Support Rajpal Yadav Promising Rs 10 lakh Aid After Sonu Sood Appeal To Help  Bollywood
राजपाल यादव और केआरके - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

एक चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं। अभिनेता ने पैसों की तंगी का जिक्र जेल जाने से पहले किया था। इसके बाद सोनू, गुरुमीत चौधरी जैसे सेलेब्स राजपाल की मदद के लिए आगे आए। हाल ही में एक्टर और स्वघोषित फिल्म क्रिटिक केआरके ने भी राजपाल की आर्थिक सहायता की बात कही। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी राजपाल यादव की मदद के लिए अपील की है। 

विज्ञापन

10 लाख की मदद करेंगे केआरके 
मंगलवार को अभिनेता और फिल्म क्रिटिक केआरके ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, ‘मैं राजपाल यादव के लिए 10 लाख रुपये देने को तैयार हूं। चलो सभी बॉलीवुड के लोग मिलकर उन्हें 5 करोड़ देते हैं। अगर वह सिर्फ 5 करोड़ वापस कर देते हैं तो वह तुरंत जेल से बाहर आ सकते हैं। चलो सब उनकी मदद करते हैं।’ 

विज्ञापन

 

 


FWICE ने राजपाल यादव के साथ खड़े होने की अपील की
एक तरफ बॉलीवुड के कई सेलेब्स राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। वहीं  फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयज (FWICE) ने उनके साथ खड़े होने की बात कही है। बुधवार को जारी एक लेटर में फिल्म बॉडी ने कहा कि यह चैरिटी के लिए अपील नहीं है बल्कि एक साथी सदस्य के लिए एकजुटता की अपील है।

इन सेलेब्स ने भी की मदद 
मंगलवार को सोनू सूद ने राजपाल यादव को एक फिल्म ऑफर की। इसके अलावा राजनेता तेज प्रताप यादव और कुछ प्रोड्यूसर्स ने राजपाल यादव को आर्थिक मदद का वादा किया। ये सभी लोग इस मुश्किल घड़ी में राजपाल यादव के साथ खड़े नजर आए। 

क्या है चेक बाउंस का मामला?
राजपाल यादव ने एक कंपनी मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से लगभग 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे। कंपनी का कहना है कि राजपाल यादव ने पैसे लौटाने के लिए कई चेक दिए, लेकिन वे सब बाउंस हो गए। कंपनी (M/s मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड) ने राजपाल यादव पर चेक बाउंस का केस किया था। ये चेक फिल्म प्रोडक्शन के लिए दिए गए थे, लेकिन पैसे नहीं मिले। 

ये खबर भी पढ़ें: Rajpal Yadav Networth: फिल्में, विज्ञापन और स्टेज शो...; कितना कमाते हैं राजपाल यादव? जानिए अभिनेता की नेटवर्थ

KRK Support Rajpal Yadav Promising Rs 10 lakh Aid After Sonu Sood Appeal To Help  Bollywood
राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajpalofficial
तिहाड़ जेल में किया राजपाल यादव ने आत्मसमर्पण
चेक बाउंस मामले में निचली अदालत ने राजपाल यादव को दोषी ठहराया और 6 महीने की जेल की सजा सुनाई। हाई कोर्ट ने पहले उनकी सजा को कुछ समय के लिए रोक दिया था, लेकिन शर्त रखी थी कि वे कंपनी को पैसे चुकाएंगे। कोर्ट में कई बार वादा किया गया, लेकिन राजपाल यादव ने बार-बार पैसे नहीं चुकाए। कोर्ट ने कहा कि उनका व्यवहार बहुत गलत है और वे कोर्ट के भरोसे को तोड़ रहे हैं। इस मामले में राजपाल यादव ने बीते गुरुवार को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed