फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kshitij Ravi Prasad has told Ncb Forced Him To Take Ranbir Kapoor Dino Morea and Arjun Rampal name

धर्मा प्रोडक्शन के पूर्व कार्यकारी निर्माता का दावा- NCB ने अर्जुन रामपाल, डीनो मोरिया और रणबीर कपूर का नाम लेने के लिए किया प्रताड़ित

Sat, 03 Oct 2020 06:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 03 Oct 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
Kshitij Ravi Prasad has told Ncb Forced Him To Take Ranbir Kapoor Dino Morea and Arjun Rampal name
क्षितिज रवि प्रसाद - फोटो : @Kshitij_prasad

बॉलीवुड-ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा गिरफ्तार किए गए धर्मा प्रोडक्शन के पूर्व कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि प्रसाद ने एक विशेष अदालत को बताया कि उन्हें NCB  ने प्रताड़ित किया और जबरदस्ती रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल और डीनो मोरिया को फंसाने के लिए मजबूर किया है। वहीं दूसरी तरफ एनसीबी ने इस सभी आरोपों को खारिज किया है।

विज्ञापन


क्षितिज प्रसाद ने अपनी याचिका में लिखकर दिया है कि उन्हें ये नाम लेने के लिए प्रताड़ित किया गया था। मैं इन लोगों को नहीं जानता हूं और लगाए गए आरोपों के बारे में भी पता नहीं है। दिलचस्प बात यह है कि प्रसाद के वकील सतीश मानशिंदे ने इससे पहले अदालत को बताया था कि उनके क्लाइंट को एनसीबी अधिकारियों द्वारा फिल्म निर्माता करण जौहर के खिलाफ बयान देने के लिए परेशान किया जा रहा है और ब्लैकमेल किया जा रहा है।
विज्ञापन


क्षितिज प्रसाद को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया था। उन्हें छह अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। कोर्ट का कहना है कि पुलिस को जांच के लिए पर्याप्त समय दिया गया था लेकिन उनकी पुलिस कस्टडी बढ़ाने का कोई स्पष्ट कारण नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षितिज प्रसाद को ड्रग सिंडिकेट की अहम कड़ी माना जा रहा है। एनसीबी का कहना है कि वह जांच में मदद नहीं कर रहे हैं। क्षितिज पर ड्रग्स का सेवन करने और लेन देन के आरोप हैं। एनसीबी के सूत्रों के मुताबिक क्षितिज रवि प्रसाद के घर पर छापे के दौरान गांजा मिला था। गिरफ्तार किए गए ड्रग्स पैडलर अनुज केशवानी ने क्षितिज प्रसाद के नाम का खुलासा किया था। उन पर ड्रग पेडलर से ड्रग्स खरीदने का आरोप है।


NCB ने इससे पहले अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक और अन्य को बॉलीवुड-ड्रग्स मामले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। सीबीआई अलग से राजपूत की मौत के मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed