सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Late Dharmendra Singh Deol Posthumous Padma Vibhushan In Field of Art And Alka Yagnik And Mammootty In List

Padma Awards 2026: दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, अल्का याग्निक और ममूटी को पद्म भूषण

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 25 Jan 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Padma Awards 2026: गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है। दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं गायिका अलका याग्निक, अभिनेता ममूटी और पीयूष पांडे को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Late Dharmendra Singh Deol Posthumous Padma Vibhushan In Field of Art And Alka Yagnik And Mammootty In List
पद्म पुरस्कारों से सम्मानित कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कारों की रविवार को घोषणा की गई है। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। वहीं गायिका अलका याग्निक, अभिनेता ममूटी और पीयूष पांडे को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा एक्टर आर माधवन और प्रोसेनजीत चटर्जी को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। 

Trending Videos


दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र (पद्म विभूषण-मरणोपरांत)
अभिनेता धर्मेंद्र ने लगभग 6 दशक तक फिल्मों में अभिनय किया था। अपने करियर में लगभग 300 से ज्यादा फिल्में की थीं। इस दौरान उन्होंने हर तरह के किरदारों को बड़े पर्दे पर उतारा। पंजाब के एक गांव से निकलकर वह मायानगरी आए थे और अपने अभिनय से सबके दिलों में छा गए थे। पिछले साल 24 नवंबर को उनका निधन 89 साल की उम्र में हुआ। अब इस दिग्गज अभिनेता को भारत सरकार मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन कलाकारों को मिले पद्म पुरस्कार

कलाकार                              राज्य                           पद्म पुरस्कार

अभिनेता धर्मेंद्र                  

मुंबई                  पद्म विभूषण (मरणोपरांत)     
गायिका अलका याग्निक   मुंबई                     पद्म भूषण
अभिनेता ममूटी                 केरल                    पद्म भूषण
एड गुरू पीयूष पांडे           मुंबई             पद्म भूषण (मरणोपरांत)
अभिनेता आर माधवन                   मुंबई                     पद्मश्री
प्रोसेनजीत चटर्जी               कोलकता                             पद्मश्री
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed