फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lok sabha Election Date announced Hema Malini will contest on these issues

Lok sabha Election: चुनाव की तारीखों के एलान पर हेमा मालिनी ने दी प्रतिक्रिया, अभिनेत्री ने बताए मुख्य मुद्दे

Sat, 16 Mar 2024 08:29 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 16 Mar 2024 08:29 PM IST
सार

हेमा मालिनी ने कहा कि इस बार का मुख्य मुद्दा विकास है। हमने बहुत कुछ किया है और आने वाले समय में जनता के लिए और भी कई चीजें करनी है।

विज्ञापन
Lok sabha Election Date announced Hema Malini will contest on these issues
हेमा मालिनी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

लोकसभा चुनाव का एलान हो चुका है। निर्वाचन आयोग की घोषणा के मुताबिक 19 अप्रैल से चुनाव की शुरुआत होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि देशभर में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। वहीं, वोटों की गिनती चार जून को होगी। 
विज्ञापन

Kartik Aaryan: छह करोड़ की गाड़ी लेने के बाद भी साइकिल चलाते दिखे कार्तिक, बोले-पुरानी आदतें जल्दी नहीं छूटती
विज्ञापन


हेमा मालिनी ने दी प्रतिक्रिया
इस बार के चुनाव में कई फिल्मी सितारे अपनी किस्मत फिर से आजमाते नजर आएंगे। इन्हीं में से एक नाम हेमा मालिनी का भी है। अभिनय की दुनिया में अपना परचम लहराने के बाद हेमा राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय हैं। वे मौजूदा समय में मथुरा से सांसद हैं। भाजपा ने उन्हें एक बार फिर से इसी सीट पर चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया है। लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होते ही हेमा मालिनी की प्रतिक्रिया सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेत्री ने बताएं मुख्य मुद्दे
पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने अपने चुनावी मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि इस बार का मुख्य मुद्दा विकास है। हमने बहुत कुछ किया है और आने वाले समय में जनता के लिए और भी कई चीजें करनी है। अपनी उपलब्धियां बताते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि हमने 84 कोस की परिक्रमा शुरू की थी और उसे अब पूरा कराना है। हेमा ने कहा कि शहर का सुंदरीकरण, ट्रैफिक जाम की समस्या और शिक्षा पर भी आने वाले दिनों में काम किया जाएगा। इस बातचीत में हेमा ने बताया कि उनकी प्राथमिकता यमुना नदी रहेगी। यमुना की साफ सफाई के लिए उन्होंने ब्रजवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे इस समस्या को समझे और उनका साथ दें।
Family Star: विजय देवरकोंडा-मृणाल ठाकुर की 'फैमिली स्टार' की शूटिंग पूरी, अभिनेता ने साझा किया मजेदार वीडियो
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed